Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : गणपति बाप्पा मौरिया, शहरवासियों के झोलियों को खुशियों से भर दें, विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:  गणपति बप्पा हमारे शहर और हमारे प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए आशीर्वाद दें और उनकी कृपा से हरियाणा खूब तरक्की करे। ऐसी प्रार्थना के साथ उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर सादगी से गणपति विसर्जन किया गया। 5 दिनों तक सादगी और श्रद्धा के साथ चले गणपति उत्सव के बाद बिना किसी विशाल शोभायात्रा के पर्यावरण के अनुकूल किए गए गणपति विसर्जन में भी हजारों श्रद्धालु उद्योग मंत्री के घर पहुंचे। गणपति बप्पा मोरया के नारों के बीच उद्योग मंत्री विपुल गोयल और समस्त गोयल परिवार ने पंडाल में ही बड़े टब में गणपति विसर्जन किया।

इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है और उन्होने गणपति बप्पा से यही प्रार्थना की है कि इस शहर के हर निवासी की झोली खुशियों से भर दें और प्रदेश का भाईचारा और अमन कायम रहे। गणपति विसर्जन से पहले निष्काम भाव से सेवा करने वाली 70 से ज्यादा संस्थाओं को उद्योग मंत्री ने सम्मानित भी किया जिनमें साईं मंदिर,प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,दिगम्बर जैन मंदिर,परशुराम मंदिर,गौसेवा संस्थान,गौरी शंकर मंदिर ,वाल्मिकी मंदिर,हनुमान मंदिर,वैश्य अग्रवाल संघ और जाट सभा शामिल हैं। मुफ्त शिक्षा,स्वास्थ्य सेवा और निष्काम सेवा के लिए इन संस्थाओं को आध्यात्म रत्न सेवा अलंकरण 2017 पुरस्कार से नवाजा गया। उद्योग मंत्री ने कहा कि गणपति उत्सव जैसे मौकों पर निष्काम कार्यों के लिए मिले सम्मान मानव सेवा के लिए कार्य करने को प्रेरित करते हैं।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने फोन पर अभद्र भाषा में बात करने वाले तिगांव थाने के एसएचओ भीम सिंह को किया लाइन हाजिर।

Ajit Sinha

जिला प्रशासन द्वारा अनंगपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को सीईसी से मिलने का समय दिलवाना एक सराहनीय कदम: विजय प्रताप

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने आज चार लुटेरों को गिरफ्तार, इनके कब्जे से 35 लाख रुपए नगद किया बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x