Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: साइड ना देने पर एक व्यापारी की बेरहमी से पीट – पीट कर हत्या करने वाले कार सवार चार आरोपित अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: साइड ना देने पर एक व्यापारी की बेरहमी से पीट -पीट कर हत्या करने वाले कार सवार चार आरोपितों को क्राइम ब्रांच -48 की टीम ने अरेस्ट किया हैं। इनमें से एक आरोपित नाबालिग हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम सचिन, निवासी गांव भट्टा पारसौल, थाना दनकौर, जिला गौतम बुद्ध नगर हाल पर्वतीया कॉलोनी , गोविंद उर्फ गोविंदा निवासी पुलिया ,जयप्रकाश निवासी पर्वतीय कॉलोनी व नाबालिग हैं। इन सभी आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपितों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उपरोक्त आरोपित शरारती एवं झगड़ालू किस्म के व्यक्ति हैं जो कि छोटी- छोटी बातों पर मरने- मारने पर उतारू हो जाते हैं, अपनी ईसी आदत के कारण गत 21 दिसम्बर- 2022 की रात को उपरोक्त आरोपित गण गन्दा नाला पर्वतीय कॉलोनी में मस्ती करते हुए घूम रहे थे जो कि सामने से आ रहे मोटर साइकिल सवार के साथ रास्ता ना देने पर मामूली कहासुनी होने पर मोटर साइकिल सवार युवक को पीटकर अधमरा करके वहां से भाग गए।

मोटरसाइकिल सवार ने ईलाज के दौरान हस्पताल में दम तोड़ दिया जिस पर उपरोक्त मुकदमा दर्ज हुआ। सनसनीखेज वारदात के बाद उपरोक्त आरोपित फरार हो गए जिनको अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आज अपने सूत्रो की सहायता से अरेस्ट किया हैं। जिनको कल मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जायेगा। उपरोक्त आरोपितों का एक साथी नाबालिग है जो नाबालिग के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, उपरोक्त आरोपितों को कल न्यायालय के सम्मुख पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

एक करोड़ 14 लाख कैश और 2 करोड़ 88 लाख रूपए का सोना बरामद, तीन आरोपित पकड़े गए-वीडियो देखें, और सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किया भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन और शिलान्यास

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नीमका जेल में लगाई गई लोक अदालत,21 में से 02 केसों का मौके पर ही किया निपटारा: सीजेएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x