Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

एक्सपायरी डेट के खाद्य एवं कॉस्मेटिक सामग्री को नए रूप देकर बेचने व आमजनों के सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ईस्टर्न रेंज-1 की टीम ने आज शनिवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो एक्सपायरी डेट खाद्य एवं कॉस्मेटिक सामग्री पर नए डेट एवं पैकिंग बाजार में सप्लाई करके आमजनों के सेहत से खिलवाड़ बुरी तरह से खिलवाड़ किया जा रहा था।

पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान गोदाम से नेस्ले शुगर फ्री, ग्लुकोन -डी, डाबर गुलाबरी बॉडी लोशन,डाबर गुलाबरी गुलाब जल, क्लीन & क्लीन फेस वाश , विक्स वेपोरब, डाबर लाल पूंछ, ओडोमास क्रीम, जैतून का तेल, डाबर च्यवनप्राश व सेवलॉन एंटीसेप्टिक लोशन भारी संख्या में बरामद किए गए है।

यह गोदाम गली नंबर -9 बी, पुश्ता रोड, जगतपुर , दिल्ली में है। इस संबंध में पीएस अपराध शाखा में धारा 270/275/318 /336 /338/341/61(2) बीएनएस और 102/104 ट्रेड मार्क्स अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 35/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की माने तो एक्सपायरी डेट की उपरोक्त खाद्य एवं कॉस्मेटिक को नए रूप देकर खुले बाजार बेचने का का किया करते थे। पुलिस कार्रवाई जारी है।

Related posts

उधार लो औऱ आगे बढ़ो, उधारी पर धंधा चमकाओ, अपने पैसों से धंधा नहीं, एशिया के सबसे अमीर आदमी बन जाओ -कांग्रेस

Ajit Sinha

एमिटी यूनिवर्सिटी छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ajit Sinha

साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x