Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रेमिका के पति को पहले तो शराब पिलाई, फिर उसके सिर में पत्थर से मार -मार कर उसकी हत्या कर दी -पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रेमिका के पति को मोटरसाइकिल पर बिठा रात के अंधेरे में सुनसान स्थान पर ले गया और उसे जमकर शराब पिलाई, जब वह बिल्कुल नशे में झूमने लगा तो उसके सिर में पत्थर मार – मार कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया। ये सनसनीखेज वारदात को गत 3 जून 2024 को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पल्ला थाना में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपित को डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है, मृतका की पत्नी की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। ये सनसनीखेज खुलासा एसीपी क्राइम एसीपी अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है। एसीपी क्राइम अमन यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम प्रदीप, उम्र 48 वर्ष है जो उत्तर प्रदेश के बहराइच एरिया का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के सूर्य विहार में रह रहा था। गत 3 जून 2024 को दुर्गा बिल्डर एरिया में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था जिसके सिर में पत्थर से चोट मारकर हत्या की गई थी और मुंह पर पत्थरों से वार कर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में पल्ला थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। एसीपी क्राइम का कहना है कि मृतक की पहचान मिट्ठू सिंह,उम्र 35 वर्ष, निवासी बिहार के रूप में हुई जो फरीदाबाद के सेहतपुर में रहता था और किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उन की क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी और गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपित प्रदीप का पल्ला पुल के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपित  से की गई पूछताछ में सामने आया कि वह शादीशुदा है और सेहतपुर में टेलर की दुकान चलाता है जिसने अपने पास 5/6 कारीगर रखे हुए थे। मृतक मिट्ठू की पत्नी रंजना उम्र 35 वर्ष भी प्रदीप के पास सिलाई का काम करती थी। प्रदीप का पिछले करीब 8/10 साल से रंजन के साथ संबंध था। इसी के चलते रंजना और प्रदीप ने मिलकर मिट्ठू को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। गत 2 जून की शाम आरोपित प्रदीप,मिट्ठू को मोटरसाइकिल पर बिठाकर शराब के ठेके पर ले गया और वहां से शराब लेकर दुर्गा बिल्डर में स्थित एक खाली प्लॉट में ले गया जहां उसने मिट्ठू को शराब पिलाई परंतु खुद नहीं पी। शराब पिलाने के बाद जब मिट्ठू को नशा हो गया तो आरोपित ने पत्थर से सिर में चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल की बरामदगी की जाएगी। इस मामले में शामिल आरोपित महिला रंजना को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

घरेलू सहायिका ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर लाखों रूपए नकद और कीमती सामान लेकर हो गई रफूचक्कर

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा की सास सुशीला त्रिखा के निधन पर शोक जताने उनके निवास पर पहुंचे।

Ajit Sinha

हत्या व डकैती के मामले में उम्रकैद की सजा के दौरान पैरों जम्प करने वाला शातिर आरोपित 30 साल बाद अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x