Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा

सांस्कृतिक गौरव संसस्थान के अखिल भारतीय कार्यालय का हवन पूजा के साथ शुभारंभ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली:संध्या बेला में विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय कार्यालय, आर के पुरम के प्रांगण में हवन पूजन व हनुमान चालीसा के साथ नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ। पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सांस्कृतिक गौरव संस्थान के अखिल भारतीय पालक अधिकारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री विहिप बजरंग लाल बागड़ा,मेजर सुरेश गोयल राष्ट्रीय महामंत्री,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी मनोज गुप्ता,प्रेम कुमार चौधरी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष , वरिष्ठ समाजसेवी एवं हरियाणा प्रदेश के प्रधान सुभाष सिंघला, प्रदेश मंत्री अनुराग कुलश्रेष्ठ मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।कार्यक्रम के विषय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि सांस्कृतिक गौरव संस्थान का कार्यालय सन् 1997 में गठन के समय से ही विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय कार्यालय , आर.के पुरम, दिल्ली में विधिवत रूप से चल रहा था। जहां पर लगभग 5000 दुर्लभ पुस्तकों की लाइब्रेरी के साथ अखिल भारतीय कार्यालय स्थापित था। पिछले कुछ महीने से पुराने कार्यालय की बिल्डिंग का रिनोवेशन का कार्य चल रहा है इसलिए इस नए कार्यालय में हमने अपना अखिल भारतीय कार्यालय स्थापित किया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नॉन स्टॉप रफ्तार से भारत वर्ष 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र – नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

”रेलवे लाइन क्रास करने की जितनी भी बंदिशे थी वह सभी मैनें अब दूर कर दी है, अम्बाला छावनी अब जहां तक फैलना चाहे फैल सकता है”-विज

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की बर्बरता : बाप व बेटे की लाठी -डंडो, लात घूसों से बीच सड़क पर की पिटाई का वीडियो देखिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x