Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी और एरोस गार्डन में डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज हटाए अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज सोमवार को अतिक्रमण एवं अवैध कब्ज़ा हटाओं अभियान के तहत इरोस गार्डन एवं ग्रीन फील्ड कॉलोनी से अतिक्रमण एंव अवैध कब्जे हटाए गए। हत्याए गए अवैध कब्जों में बोर्ड,ग्रील,विज्ञापन बोर्ड, अवैध रूप से लगाईं गई कई दुकानें शामिल है। डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की ये तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी धड़ल्ले से जारी रहेगी।

डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लम्बें समय से कई शिकायतें मिल रही थी, कि सूरजकुंड के समीप सेक्टर-39 व ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित इरोज गार्डन, चार्मवुड कॉलोनी में अवैध रूप से सड़कों के दोनों किनारों पर ग्रील व विज्ञापन बोर्ड, दुकानें लगा कर सड़कों की चौड़ाई को काफी हद तक कम कर रखे थे और अपनी- अपनी दुकानें अवैध रूप से चलाए जा रहे है।

उनका कहना है कि इन सभी शिकायतों का अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई। जोकि बिल्कुल ठीक पाई गई, आज सोमवार के दिन तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए निश्चित की गई थी। उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि उनकी अतिक्रमण एवं अवैध कब्ज़ा हटाओं अभियान अभी धड़ल्ले से जारी है , और उनके सामने जो भी शिकायतें आएगी , जांच में गलत पाए जाने के बाद, उसके सख्त से सख्त कार्रवाई अवश्य करी जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में 15 अप्रैल से फ्लैटों में अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों दुकानदारों को सीलिंग की नोटिसों को थमाएं जाएगें, डीटीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राम नगर कालोनी में एक मकान में एक 27 वर्षीय महिला पिंकी की चोट मार कर हत्या कर दी गई,पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Ajit Sinha

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवेश मेहता द्वारा ओल्ड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन को डा. अशोक तंवर संबोधित करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x