Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : प्रियदर्शनी स्वास्थ्य मेले का आयोजन महिला कांग्रेस की सराहनीय पहल, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने किया उद्घाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव व जिला कार्डिनेटर प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ व अमित कक्कड़ द्वारा न्यू कालोनी स्थित रेनबो प्ले स्कूल में आज प्रियदर्शनी स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के टिप्स बताना व उन्हें कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्याे की जानकारी देना रहा। इस स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने दीप प्रज्जवलित करके व रिबन काटकर विधिवत रुप से किया।



कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्डिनेटर डा. अनीता नैन, स्टेट प्रेसीडेंट डा. पूनम चौहान, पूर्व मंत्री ए.सी. चौधरी तथा प्रदेश सचिव सुमित गौड़ उपस्थित थे और सभी वक्ताओं ने महिला कांग्रेस की इस पहल की जमकर प्रशंसा की। वक्ताओं ने संयुक्त रुप से कहा कि आज के आधुनिक युग में मनुष्य भागदौड़ में व्यस्त रहता है, जिसके चलते वह अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं रहता और यही कारण है कि वह धीरे-धीरे छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज करता रहता है, जो आगे जा कर गंभीर रुप ले लेती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को समय-समय पर अपने ब्लड प्रेशर, ईसीजी व शुगर इत्यादि की जांच करवाते रहना चाहिए वहीं नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन खाना चाहिए। वहीं वक्ताओं ने शिविर में आए लोगों को कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्याे के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया तथा उन्हें भाजपा के साढे चार वर्षाे में देश व प्रदेश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई जैसे मुद्दों के बारे में भी जागरुक किया।  इस मौके पर सीमा, प्रियंका, डॉली सरकार, हिमांशी सिंह, वंदना ऋषि सहित अनेकों संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद:डॉक्टर दिनेश गुप्ता 2025 के लिए बने आईएमए के प्रधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मोबाइल गेम खेल रहे नाबालिग भाई ने फोन नहीं दिया तो बहन ने उसकी गला घोंटकर की हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी के थे अवैध संबंध, रोका -टोका तो पत्नी ने अपनी प्रेमी के संग मिलकर पति की सनसनीखेज हत्या कर दी-पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x