Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जेजे एक्ट व पोस्को एक्ट जानकारी हर बच्चे तक पहुँचाना सुनिश्चित करें: डीसी 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुकीर्ति गोयल के कुशल मार्गदर्शन में आज राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक विद्यालय, भाकरी एवं राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी विद्यालय भाकरी में “लिटरेसी अवेयरनेस कार्यक्रम” के अंतर्गत कैम्पों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को जेजे एक्ट, पास्को एक्ट सहित अन्य कानूनी जानकारी दी। कैम्पों में एडवोकेट जीत सिंह रावत, पीएलवी हरदीप कौर, पीएलवी करण द्वारा बच्चों को बारीकी से जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई से प्रवीण कुमार ने भी पास्को एक्ट, जेजे एक्ट पर प्रकाश डाला।जिला बाल संरक्षण यूनिट से अर्चना सिंह ने पोस्को एक्ट, जेजे एक्ट पर प्रकाश डालते हुए, गुड़ टच – बेड टच की जानकारी दी तथा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में बताया कि यह टोल फ्री नम्बर है और 24*7 दिन रात बच्चों की सुरक्षा व उनके अधिकारों के लिए कार्य करता है बच्चे मुसीबत के समय चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।जिला बाल कल्याण अधिकारी एसएल खत्री ने भी बच्चों के सम्मुख अपने विचार रखें और बच्चों को  परिवार के साथ साथ देश की अमूल्य निधि बताया तथा उदाहरण देकर बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागृत करते हुए बताया कि, की किसी अनजान व्यक्ति के किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आये ऐसी घटना की जानकारी अपने माता पिता को दे और सुरक्षित रहे। कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल दहिया ने बच्चों से अनुरोध किया कि वह अपने फीडबैक लिखकर उपलब्ध करवाये। जिससे बच्चों की समस्याओं का तार्किक एवं आधुनिक तरीके से समाधान हो सके।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बत्रा, उप प्रधानाचार्य डॉ जीवन ज्योति,मुख्याध्यापिका मंजू रानी व निशी सहित विद्यालय के अध्यापकों में सत्यपाल सिंह शास्त्री, राजकुमार, नरेश कुमार, सुशील कुमार ने  भाग लिया।

Related posts

चंडीगढ़: जिन स्थानों पर जलभराव की अधिक दिक्कतें आती हैं उन स्थानों पर स्थाई पंप लगाएं जाए-मुख्य सचिव

Ajit Sinha

नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल ने क्षेत्र के 42  छठ घाटों पर सफाई और पानी भरने के दिए निर्देश,9599780982 पर लोकेशन भेजें 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सूरजकुंड के लेकवूड में दिल्ली की निजी कंपनी के लड़की एचआर हेड से एक शख्स ने किया जबरन बलात्कार, गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x