Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सूरजकुंड के लेकवूड में दिल्ली की निजी कंपनी के लड़की एचआर हेड से एक शख्स ने किया जबरन बलात्कार, गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सूरजकुंड के लेकवूड में एक निजी कंपनी के  एचआर हेड से बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने दो लड़कों  के खिलाफ साजिश के तहत बलात्कार करने का केस दर्ज कर,एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं जिसे आज अदालत में पेश कर दिया जहां से उसे अदालत ने नीमका जेल भेज दिया गया हैं।
पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में एचआर हेड के पद पर कार्य करती हैं, उसका कहना हैं कि वह बीते 9 सितंबर को दिल्ली के तुग़लकाबाद मेट्रो पर उत्तरी थी और वहां से  मकान दिखाने के लिए दिल्ली के प्रहलादपुर निवासी उमेश तिवारी उसे लेकर आया था और वह उसे सूरजकुंड के समीप लेकवूड में फ्लैट दिखाने  के लिए ले गया और वहा पर उसने उसके साथ साजिश के तहत जबरन बलात्कार किया। इस घटना क्रम में उसका एक साथी और भी शामिल हैं।
पीड़िता की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  भारतीय  दंड सहिंता की धारा 376 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और इनमें से मुख्य आरोपी उमेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया हैं जिसे आज अदालत में पेश किया जहां से उसे अदालत ने नीमका जेल भेज दिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: करदाता अपना संपत्ति कर घर अब बैठे जमा करवाना चाहते हैं निगम की इस ऑनलाईन सेवा का लाभ उठा सकते हैं- यश गर्ग            

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने होली से पूर्व किया ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ का आगाज़, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया सन्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कामकाजी महिलाएं भी अपने बच्चों को स्तनपान कर सकती हैं: डॉ. श्वेता मेंदिरत्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x