Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार चिंतन शिविर पांच व छह अक्टूबर को सूरजकुंड में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 5 व 6 अक्टूबर को सूरजकुंड में चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस चिंतन शिविर में ग्रामीण विकास से जुड़े देशभर के राज्यों के प्रतिनिधि व मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव शैलेस कुमार सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया व व्यवस्थाएं देखी।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल के लिए तय किए गए कन्वेंशन सेंटर, ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग  व अन्य व्यवस्थाएं देखी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग भी ली और मीटिंग में कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा, उपयुक्त विक्रम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा सहित पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद :सेक्टर -62 के समीप एक रोडवेज के कर्मचारी की रोडवेज के ही दो कर्मचारियों ने गुप्तांग काटने की कोशिश की,अस्पताल से लापता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में आयोजित बैसाखी उत्सव में जमकर नाचे पंजाबी समाज के हजारों लोग -देखें लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बना पहला सीएनजी आधारित पशु श्मशान घाट, पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगा मॉडल : विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x