Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद :सिपाही के पद पर तैनात किकबॉक्सिंग खेल के राष्ट्रीय खिलाडी रविंदर सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 15 से 17 मार्च 2019 तक सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में संपन्न “सर्बियन ओपन किकबॉक्सिंग कप” में इंडियन आर्मी, आसाम में सिपाही के पद पर तैनात किकबॉक्सिंग खेल के राष्ट्रीय खिलाडी रविंदर सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता. ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के संस्थापक महासचिव एवं ‘वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि  रविंदर सिंह उनके नेतृत्व में सर्बिया के लिए गए थे एवं जाने के पूर्व फरीदाबाद के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र ऍन आई टी में लगभग 20 दिनों का अभ्यास भी किया था.
रविंदर सिंह ने उक्त प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग खेल के ‘के वन रूल्स’ इवेंट्स के 81 कि. ग्रा. वजन वर्ग में भाग लिया एवं अल्जेरिया के बौडमारेने राबह को क़्वार्टर फाइनल में हरा कर सेमीफइनल में जगह बनाई दूसरे दिन मेजबान सर्बिया के खिलाड़ी समिलिक जोवन से कुछ ही अंतर से हारकर देश के लिए कांस्य पदक जीता. इस प्रतियोगिता में विश्व के विभिन्न देशों के जाने माने खिलाडियों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता का आयोजन ‘वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ किकबॉक्सिंग ओर्गनइजेशन्स’ के दिशा निर्देशानुसार ‘सर्बियन किक बॉक्सिंग महासंघ’ द्वारा किया गया था. मुख्य रूप से पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले  रविंदर सिंह ने बताया कि  फरीदाबाद के प्रशिक्षण केंद्र में उच्च स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएँ हैं इस वजह से उन्होंने यहाँ पर प्रशिक्षण लेने का निर्णय लिया. लगभग 12  वर्षों से किकबॉक्सिंग खेल को खेल रहे हैं



उन्होंने यह भी बताया की यह खेल आत्मरक्षा के साथ साथ शारीरिक स्वस्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है. आज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे दिल्ली पहुंचने पर मुख्य प्रशिक्षक संतोष कुमार अग्रवाल एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी  रविंदर सिंह का स्वागत इंडियन आर्मी यूनिट 12 सिखलाई दिल्ली के अधिकारीयों सूबेदार  जसपाल सिंह, हवलदार जसपाल सिंह, नायक वीरपाल सिंह एवं लांस नायक  हरजीत सिंह द्वारा किया गया. रविंदर सिंह की जीत पर प्रधान सचिव खेल एवं युवा मामले विभाग, हरियाणा सरकार एवं ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के प्रदेश अध्यक्ष  आनंद मोहन शरण, आई. ऐ. एस., इंडियन आर्मी के यूनिट 12  सिखलाई के कमांडिंग अफसर कर्नल मनीश  जैन एवं फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष  राज कुमार अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं.

Related posts

फरीदाबाद :शहर में कई पार्टियों के नेता हैं, अरावली दो दशकों से अब तक लुटती आ रही है किसी पार्टी के नेता ने आवाज नहीं उठाई,एल एन पराशर

Ajit Sinha

“औषधीय और सुगंधित पौधों में रोगों के इको-फ्रेंडली प्रबंधन के लिए इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज एंड इनेबलिंग टूल्स” पर सम्मेलन।

Ajit Sinha

हे भगवान ; पुलिस में जवान की कमी हैं , नगर निगम में फंड की कमीं हैं, ऐसे मैं बरसात में होने वाले मुश्किलों से कैसे निपटेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x