अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी में लगातार दूसरी राजनैतिक पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी ज्वाइन करना जारी है और आज इसी कड़ी में फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय “अटल कमल” पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जेजीपी और कांग्रेस के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा। जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने हरियाणा के उधोग मंत्री मूलचंद शर्मा और वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी की उपस्थिति में पटका पहनाकर 250 से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता दी। कांग्रेस के कार्यकर्ता राजू धारीवाल के साथ 175 से ज्यादा लोगों ने, जेजेपी के ज़िला महासचिव सुनील शास्त्री के साथ 30 से ज्यादा लोगों ने, जेजेपी के ज़िला महासचिव परविंदर सिंह के साथ 25 से ज्यादा लोगों ने बल्लभगढ़ के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कार्तिक शर्मा के साथ 25 से ज्यादा युवाओं भाजपा की सदस्यता ली । जेजेपी के जिला सचिव दयाचंद सैनी के नेतृत्व में घनश्याम सैनी,सुजान सैनी, अशोक कुमार, सुरेन्द्र सिंह सरदार, अशोक चौरसिया, कुंदन बिष्ट, रमण वोहरा आदि ने भी पीएम मोदी की नीतियों में विश्वास दिखाते हुए भाजपा की सदस्यता ली। इसके अलावा कुछ वरिष्ठ समाजसेवियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली ।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि आज आपको भाजपा कार्यकर्ता का पद मिला है, मोदी के हाथ मजबूत करना है और कृष्णपाल गुर्जर को फरीदाबाद लोकसभा में 10 लाख वोट से जिताना है। हर कार्यकर्ता ने मोदी, भाजपा और सांसद उम्मीदवार कृष्णपाल की जीत के लिए कार्य करना है। भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान है, यहाँ नाम नहीं,काम बोलता है। हर जन भाजपा, हर मन भाजपा,हर तन भाजपा इस मूल मंत्र के साथ फरीदाबाद लोकसभा में 10 लाख पार पहुँचाना है। जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद राजू धारीवाल और सुनील शास्त्री नेदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका सपना है गरीब कल्याण और भारत को विकसित बनाना, उनकी नीतियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री मोदी के सपने को पूरा करने में सहयोग करने के लिए हम सभी साथियों ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में मोदी जी 400 पार और फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर को 10 लाख पार करने में पूरा करने में पूर्ण सहयोग करेंगे। इस अवसर पर के कांग्रेस से आये राजू धारीवाल के साथ प्रहलाद कटारिया, मुकेश शर्मा एडवोकेट, योगेश शर्मा एडवोकेट, राकेश वकील, राहत पवार, दीपक सिंह, लड़की चौधरी,योगेश, हिमांशु , सुधीर कुमार, विशाल, अरुण, राजू, रोहित कुमार, विर्जु, करमवीर भाटी , मुकेश बघेल, टी एन सिंह, चौधरी श्याम सुंदर एडवोकेट, सुखवीर, हिमांशु, धर्मेंद्र भाटी, नीरज बघेल, कुणाल गर्ग, जतिन कुमार, राजू वशिष्ठ व तारा भाटी आदि भाजपा सदस्य बने, जे.जेपी ज़िला महासचिव सुनील शास्त्री के साथ अर्जुन पराशर, संजय शर्मा, जितेंद्र, भीम सिंह, विजय शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, साहिल, राजपाल भारद्वाज, हितेश यादव भाजपा के सदस्य बने। बल्लभगढ़ के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कार्तिक शर्मा शिवम् कौशिक, साहिल कौशिक, तुषार कौशिक, ध्रुव कौशिक, बृजभूषण शास्त्री, कल्याण दत्त आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

