Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव मंझावली में अवैध रूप से विकसित किए गए दो कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव झाड़सेंतली में दो अवैध कालोनियों में जेसीबी मशीनों की सहायता से भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में तोड़फोड़ की टीम ने रोड नेटवर्क, बिजली के खम्बें, 30 डीपीसी, 3 प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय व 6 निर्माणधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गांव झाड़सेंतली में तक़रीबन 7 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से दो कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क,बिजली के खम्बें, तीन प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय,30 डीपीसी व 6 निर्माणधीन मकानों को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व सेक्टर -58 थाना प्रभारी राम अवतार कर रहे थे, जबकि तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता बसंत कुमार, अजरुद्दीन , प्रदीप व सुभाष कर रहे थे।

Related posts

विद्यार्थियों के 60 स्टार्ट-अप आइडिया प्रदर्शित किए गए , सर्वश्रेष्ठ आइडिया को मिलेगा 50 हजार का नकद पुरस्कार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अभिनेता यशपाल शर्मा ने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म दादा लखमी का प्रचार मानव रचना में किया।

Ajit Sinha

चारा काटने की मशीन से मासूम के दाहिने हाथ (राइट हैंड) के कटे अंगूठे को 6 घंटे चली सर्जरी में डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक जोड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x