Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : गायब संजय की हत्या रंजिशन की गई, एक आरोपी सलीम को पुलिस ने लिया हिरासत में, लगे हुए जाम को पुलिस ने खुलवाया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :दो दिन पूर्व गायब हुए शख्स की हत्या करके स्कूल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया था, पुलिस ने उस लड़के की लाश को बरामद कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। इस घटना से नाराज लोगों ने आज सैनिक कालोनी के समीप सड़कों पर जाम लगा कर,पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने जाम को खोल दिया। पुलिस की माने तो हत्या के आरोपी सलीम को हिरासत में ले लिया गया और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इस केस आगे की कार्रवाई डबुआ थाना पुलिस कर रहीं हैं।

एसएचओ संदीप की माने तो बीते 19 अगस्त को संजय नाम का लड़का जिसकी उम्र तक़रीबन 25 साल हैं अचानक अपने घर से गायब हो गया जोकि डबुआ कालोनी थाना क्षेत्र में ही रहता था। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर उसी दिन किडनेपिंग का मुकदमा दर्ज कर दिया था। उनका कहना हैं कि गायब संजय के परिजन ने एक शख्स पर शक जाहिर किया था जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिसका नाम सलीम हैं,जब उससे गहनता से पूछताछ की गई ,तो उसने कबूल किया कि संजय की हत्या करके वहीँ के एक स्कूल के पीछे झाड़ियों में उसकी लाश को फेंक दिया हैं।उनका कहना हैं कि सलीम के निशानदेही पर संजय की लाश को आज बरामद कर ली गई हैं,के बाद परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलते ही थाना डबुआ कालोनी सहित आस पास के थानों की पुलिस भी वहां पहुंच गई जिसे समझाने के बाद लोगों ने जाम को खोल दिया। उनका कहना हैं कि दोनों के बीच आपसी रंजिश था,मरने वाला शख्स संजय कुछ वक़्त पहले आरोपी सलीम की बहन को भगा ले गया था तभी से दोनों की आपस में रंजिश चलता आ रहा था और सलीम ने संजय की हत्या कर दी।

Related posts

विधायक राजेश नागर ने  मौके पर बिजली एसई को फोन कर कहा, लोग परेशान हैं समस्या जल्द दूर करो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिना मानक शहर में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूल संचालको पर होगी कड़ी कार्यवाही : उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है, जो आमजन तक पहुंच रही हैं योजनाएं, कार्यकर्ताओं का लक्ष्य निरन्तर जनसेवा में बने रहने का

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x