Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

भूजल दोहन के लिए बोरवेल अनुमति अब 45 दिन में मिलेगी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भूजल दोहन के लिए बोरवेल निर्माण की अनुमति से संबंधित एक महत्वपूर्ण सेवा को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत शामिल कर लिया है।मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन एवं प्रबंधन) प्राधिकरण द्वारा भूजल दोहन हेतु बोरवेल निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) अथवा अनुमति प्रदान करने की सेवा अब निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।अधिसूचना में इस सेवा के लिए 45 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत संबंधित प्राधिकरण को आवेदन प्राप्त होने के बाद 45 दिनों के भीतर अनापत्ति प्रमाण-पत्र अथवा अनुमति जारी करनी होगी।अधिसूचना के अनुसार, इस सेवा के लिए मुख्य तकनीकी अधिकारी को नामित अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मुख्य हाइड्रोलॉजिस्ट को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: सीईओ एफएमडीए ने बुढेना बूस्टिंग स्टेशन को एफएमडीए जलापूर्ति लाइन से जोड़ने की मंजूरी दी

Ajit Sinha

शाम कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद जिला प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, 5 नए केस के साथ कुल 61 केस हो गए कोरोना पॉजिटिव के। 

Ajit Sinha

कचरे के डोर- टू- डोर कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन और प्रोसेसिंग के लिए एजेंसी को दिया गया कार्य।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x