Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ताराचंद को तड़पा -तड़पा कर,तीन दोस्त गला घोंट कर मरता रहा,उधर जोर -जोर गाना बजता रहा,उसकी चीख कोई सुन न लें,


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद पहले तो जोर- जोर से घर में गाना बजा दिया ,फिर तारा चंद की गला घोंट कर तीनों दोस्तों ने ही हत्या कर दी। हत्या कारण मात्र 18000 रूपए का लेनदेन हैं। मुजेसर थाना पुलिस ने मृतक ताराचंद के तीनों दोस्तों को गिरफ्तार किए हैं। तीनों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हैं।
एसएचओ राजेंद्र सिंह का कहना हैं कि उनकी टीम ने विकास निवासी संजय कालोनी, बृजेश निवासी हरदोई व बलिया, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किए हैं। पकडे गए तीनों आरोपियों पर अपने दोस्त ताराचंद का गला घोंट कर हत्या करने का आरोप हैं। उनका कहना हैं कि चारों दोस्तों ने एक साथ मीट बेचने का कार्य करते थे ,इसमें इन लोगों का आपस में तक़रीबन 18000 रूपए का लेन देन था। इसके कारण ताराचंद का विकास व उसके दोनों साथियों के साथ कई बार झगड़ा भी हुआ था, इस कारण से विकास ताराचंद से रंजिश रखता था । उनका कहना हैं कि एक सोची समझी साजिश के तहत विकास, विवेक ,बृजेश व ताराचंद शराब पीने के लिए बैठे और तारा चंद को पहले तो शराब पिलाई, उसके बाद तेज आवाज में गाना बजा दी, के बाद उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी और फिर गला घोंट कर ताराचंद की हत्या कर दी थी।

Related posts

फरीदाबाद: दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवा लें सभी नागरिक : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद आबकारी एवं कराधान विभाग का इंस्पेक्टर और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

Ajit Sinha

भारतीय योग संस्थान ने किया सहयोग, योग मानिया के विजेता रहे संजीव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x