Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :डॉ. ओपी भल्ला सैंट्रल लाइब्रेरी के द्वारा कार्यशाला का किया गया आयोजन

 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी में डैलनैट डिस्क्वरी सर्विसिज, ओपनसोर्स सोफ्टवेयर, एमर्जिंग टैक्नोलॉजिस इन मैनेजमेंट आदि विषयों पर कार्यशाला काआयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन रिसर्च स्कोलर्स, लाइब्रेरी  प्रोफेशनल व अकैडमिशियन्स के लिए किया गया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर, मनीपुर, मध्यप्रदेश,राजस्थान से आए करीब 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला का उद्घाटन मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी के पीवीसी डॉ. एम. के. सोनी, अमेरिकन लाइब्रेरी नई दिल्ली की पूर्व डायरेक्टर श्रीमति काला अंजन दत्ता, डैलनेट के फाउंडिंग डायरेक्टर डॉ. एच के कौल, मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी के डीन अकैडमिक्स डॉ. नरेश ग्रोवर, डैलनेट की नैटवर्क मैनेजर डॉ. संगीता कौल व मानव रचना के यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन विक्रम शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने अलग-अलग विषयों पर अपने अवुभव व जानकारी के स्टूडेंट्स के साथ शेयर किया। इस मौके पर श्रीमति दत्ता ने कहा कि लाइब्रेरियन राष्ट्रीय निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं और उन्होंने अपने यूएस गर्वनमेंट लाइब्रेरी के साथ किए गए काम के अनुभव को शेयर किया। उन्होंने भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के सहयोग से चलाए जा रहे डैलनेट के माध्यम से  दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। प्रवक्ताओं के साथ सवाल जवाब सैशन के साथ इस वर्कशाप का समापन किया गया।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग न्यूज़: पलवल पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 अरेस्ट ,20.68 लाख की नगदी बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मतदान से संबंधित लंबित कार्यों को समयानुसार पूरा करें अधिकारी : उपायुक्त 

Ajit Sinha

आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ जिला में आदर्श आचार संहिता लागू : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x