Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : अंग्रेजी वाइन शॉप के सेल्समेन से पिस्तौल के नौक पर दो लुटेरों ने लूटे 16000 रूपए कैश , केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : बीती रात थाना सेक्टर -55 इलाकें से दो लूटेरों ने पिस्टल की नौक पर शराब की दुकान से नगदी व शराब की बोतलें लूट लिया और  हवा फायर करतें हुए फरार हो गए। इस संबंध  में सेल्समैन की शिकायत सेक्टर -55 थाना पुलिस ने दोनों लुटेरों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 392, 379 व शास्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर, इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

     सतेंद्र  ने पुलिस को लिखित शिकायत में जानकारी दी कि वह धिनोरा, बुलंदशहर , उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं और वह इस अंग्रेजी वाइन शॉप पर बतौर सेल्समैन हैं। उसका कहना हैं कि बीते रविवार की रात ग्यारह बजे उसकी अंग्रेजी वाइन शॉप पर दो लूटेरे हवा फायर करते हुए आए और दुकान के गल्ले में रखे हुए करीब 16000 रूपए नगद लूट लिए और एक अंग्रेजी शराब की बोतल भी छीन कर ले गए और दोनों  लुटेरें हवा फायर करतें हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में सेक्टर -55 थाना पुलिस ने दोनों लुटेरें के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 392, 379 व शस्त्र अधि नियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों लुटेरों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी हैं।

Related posts

चंडीगढ़ :भाजपा को उखाड़ने तक, ना चैन से बैठूंगा ना बैठने दूंगा, जनक्रांति यात्रा के आगाज पर उमड़ी भारी भीड़, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : उत्साहित होकर सिडौला ग्रामवासियों ने अपने कंधों पर उठा लिए भाजपा नेता राजेश नागर को, देखिये कंधे पर बैठे हुए की तस्बीर।

Ajit Sinha

कंटेनर में बने गुप्त स्थान से 350 पेटी शराब के बरामद, मीडिया कर्मी बन कंटेनर छुड़ाने आया , वह भी पकड़ा गया, कुल 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x