Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने एक एसएचओ को किया सस्पेंड, दूसरे थाने के एसएचओ का तबादला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पद्म श्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण अवार्ड प्राप्त करने वाले हरियाणा वासियों को प्रदेश सरकार की तरफ से 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके अतिरिक्त इन अवार्ड धारियों को हरियाणा सरकार की वोल्वो बस में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सोमवार को अपने करनाल दौरे के दौरान की।मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि करनाल की ज्यादातर कॉलोनी शामलात भूमि पर बनी हुई है। करनाल की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों की बैठक लेंगे और करनाल वासियों को मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। इससे करनाल की जनता को राहत मिलेगी।  

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल के दो दिन के जनसंवाद में लोगों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी। बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी को लेकर दो दिन के कैंप लगाए थे। इन कैंप में 1988 शिकायतें आई थी, इनमें से 50 प्रतिशत शिकायतों का हल मौके पर कर दिया गया है। बाकी शिकायतों के लिए 5 दिन का समय मांगा है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी अधिकारी व कर्मचारी को जन सेवा की भावना से कार्य करना चाहिए। उन्हें करनाल के पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए करनाल थाना सदर के एसएचओ मनोज को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त करनाल सिटी एसएचओ कमलदीप राणा का तबादला नारनौल और सदर थाना के एएसआई महावीर का तबादला नारनौल में किया है।एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म को लेकर लेखक मनोज मुंतशिर व उनकी टीम ने उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने फिल्म को लेकर कुछ सहायता मांगी है। यह फिल्म 16 जून को रिलीज हो रही है, इससे पहले विचार करके फैसला किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: बकरीद के पर्व ख़ुशी -ख़ुशी अपने घरों रह कर ही बनाएं, भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचे, कोरोना संक्रमण बचें-सीपी

Ajit Sinha

पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर मो. अकील ने इंस्पेक्टर बिजेंद्र व उनकी टीम को 5 चोर पकड़,10 कार बरामद करने पर किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x