Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त यातायात ऊषा ने आज जन हित में एडवाइजरी जारी की है-पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: दिल्ली- एनसीआर में मानसूनी बारिश के कारण आम जनों को यातायात की चुनौतियों का सामना करना पड रहा है। जिसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात ऊषा ने जन हित में एडवाइजरी जारी की है-दोपहिया वाहन चालक बारिश के दौरान मेवला महाराजपुर, ओल्ड, एनएचपीसी व अन्य अंडरपास  के नीचे खड़े ना हो। तेज बारिश में मोटर कार, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की गति सामान्य होनी चाहिए। अन्यथा, पहियों का नियंत्रण खोने के कारण बड़े वाहनों की चपेट में आने से किसी बड़ी दुर्घटना की प्रबल संभावना हो सकती है। घर से निकलने से पहले अपने वाहनों के कलपुर्जे के सही काम करने की स्थिति जांच लेनी चाहिए। जिसमें मोटर कारों की ब्रेक अच्छी तरह काम करना महत्वपूर्ण है। वाहन चालकों को रोड पर दर्शाई गई स्पीड से ज्यादा स्पीड से नहीं चलाना चाहिए साथ ही दोपहिया वाहन को बिना हेलमेट के कभी नही चलाना चाहिए। हमें वाहन को निर्धारित लाइन में ही चलाना चाहिए। वाहन चलाने से पहले ब्रेक क्लिच चेक करनी चाहिए कि उचित काम कर रही है। इसके अतिरिक्त हमें रोड पर ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। लोगों को सावधानी रखते हुए सड़क पर बहते पानी वाले स्थान पर गाड़ी धीमी गति में चलाना चाहिए। ताकि सड़क पर साथ चल रहे अन्य वाहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। कई स्थानों पर बारिश के कारण उफनते नालों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जिसके कारण वाहन चालकों को सड़क पर उपस्थित गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं और वे अपना नियंत्रण खोकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए लोगों को चाहिए कि वे बारिश के मौसम में यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित मानक रूट पर चलें।

Related posts

फरीदाबाद : विधायक मूलचंद शर्मा और टेकचंद शर्मा को युवा आगाज ने सोंपा छात्रहितों के लिए ज्ञापन।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में 8,200 करोड़ की बकाया वसूली के लिए तेज होगा अभियान -अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा आई लव यू’ और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x