Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बड़खल इलाके में आज आग लगने से पेंट बनाने की फैक्ट्री जलकर खाक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र के बड़खल एक्सटेंशन में आग से पेंट बनाने की एक फैक्ट्री जलकर स्वाह हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि फैक्ट्री के सभी कर्मी समय रहते बाहर आ गए। सांई इंटरप्राइजेज नाम से यह फैक्ट्री दिल्ली निवासी विश्वजीत घोष की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे श्रमिक काम करने के लिए फैक्ट्री में पहुंचे थे।

इसी दौरान बिजली चली गई। श्रमिकों ने जनरेटर चालू कर उससे बिजली चालू की, तभी शॉर्ट सर्किट हो गया। उसकी चिगारी से फैक्ट्री में आग लग गई। पेंट में केमिकल मिला होने के कारण उसने तुरंत आग पकड़ ली। आग बढ़ती देखकर सभी श्रमिक तुरंत बाहर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अनखीर चौकी प्रभारी फूल कुमार तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मानवता की मिसाल: तीन बच्चों की गुमशुदा “गर्भवती” मां को परिवार से मिलवाया।

Ajit Sinha

विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को देखकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा अब तक हम विपक्ष थे अब विकल्प हो गए

Ajit Sinha

तहसीलदार पद के लिए होने वाले परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी गई हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!