Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक हरियाणा

पंचकूला ब्रेकिंग: हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माता मनसा देवी की भूमि से घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा का विधानसभा चुनाव भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ेगी और अगले मुख्यमंत्री भी नायब सिंह सैनी होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में अन्य किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं होगा और हम अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर में जाकर प्रत्येक वोटर से वोट की अपील करनी होगी। केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को पंचकूला में आयोजित विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरे सत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे।अमित शाह ने कहा कि प्रति व्यक्ति प्रति एकड़ अनाज पैदा करने में ‘‘म्हारे हरियाणा’’ ने रिकॉर्ड बनाया है। देश को रक्षक देने में अनुपातिक तौर पर सबतै आगे ‘‘म्हारे हरियाणा’’ है। स्वर्ण पदक दिलाने में हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी आगे हैं। बासमती चावल का उत्पादन सबसे ज्यादा ‘‘म्हारा हरियाणा’’ कर रहा है। लाल डोरे को मालिकाना हक सबसे पहले हरियाणा में दिया गया। आयुष विश्वविद्यालय बनाने के अलावा अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देना हरियाणा के रिकॉर्ड को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए कार्यों से लोगो को अवगत करवाएं।केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने हरियाणा प्रदेश में 2,70,000 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में कई असंभव बातों को संभव करके दिखाया है, इनमें अयोध्या का राम मंदिर निर्माण, जम्मू कश्मीर की धारा 370 व 35ए को समाप्त करना, सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को संदेश देना, देश में नई शिक्षा नीति को लागू करना शामिल रहा है।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के रोहतक में साबर डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया।

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: गृहमंत्री अनिल विज ने शाहबाद थाने में मारा छापा,एसएचओ सहित 3 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह की घोषणा, 300 करोड़ रुपये की राशि बोनस के रूप में डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में की जायगी जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x