Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते ने आज नहरपार इलाके में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते ने आज शुक्रवार को नहरपार इलाके में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ महेंद्र सिंह रावत कर रहे थे।

एसडीओ महेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि चांदीवाले बाग़ के नजदीक अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रहीं थी जिसमें लगभग 40 डीपीसी बने हुए थे। इन सभी डीपीसी को उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इसके अतिरिक्त एक निर्माणधीन दूकान व मकान को भी तोडा गया है। इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में निगम के कार्यकारी अभियंता ॐ दत्त मौजूद थे जबकि तोड़फोड़ की देख रेख बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुनील सिंह कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद :जो लोग काम करते हैं,वह लोग किसी की आलोचना नहीं कर सकते, जो आलोचना करते हैं,वह लोग कभी काम नहीं कर सकते

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवहन के मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज महिला पुलिस अधिकारियों सहित 18 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित। 

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को समझाया अच्छा काम करके दिखाओ और जनता से वाहवाही पाओ का मंत्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x