Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने आज बाइक सवार पति -पत्नी को मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पाली-गुरुग्राम रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक आज सुबह एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाईकिल सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में  मोटर साइकिल चला रहे पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और इस के आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घायल महिला का नाम सोनिया हैं और वह दोनों पति -पत्नी एक साथ एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर कंपनी में ड्यूटी करने जा रहे थे। 

घायल महिला सोनिया के मुताबिक और दिन उसके पति उसे पैदल ही कम्पनी छोड़ने जाते थे लेकिन आज उसके पति ने जल्दी छोड़कर वापस आने की बात कहते हुए अपने दोस्त की बाइक माँग ली और आज उसे बाइक पर ही कंपनी छोड़ने के लिए जा रहे थे कि पाली गुरुग्राम रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक चार पहिंयाँ वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।  टक्कर लगने के बाद दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन उसके पति को काफी चोटें आई थी जिसके चलते उसने काफी लोगों से मदद मांगी।  लेकिन उसकी मदद करने के लिए कोई सामने नहीं आया। फिर कुछ देर बाद एक पुलिसकर्मी आया और उन्हें एक ऑटो में बैठा कर नागरिक अस्पताल के लिए  भेज दिया। तब तक काफी देर हो चुकी थी अस्पताल पहुंचते पहुंचते मौत हो चुकी थी । घायल सोनिया के अनुसार  टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।महिला के मुताबिक उसकी तीन तीन बेटियाँ है जिसके चलते उनके पालन पोषण के लिए दोनो पति पत्नी काम करते थे लेकिन आज एक हादसे ने सबकुछ खत्म कर दिया ।

Related posts

फरीदाबाद की टीम ने उत्तराखंड देहरादुन में आयोजित प्रतियोगिता में 18 गोल्ड मैडल, 13 सिल्वर और 14 ब्रांस मैडल जीते।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव पाली में लगभग चार एकड़ भूमि पर अवैध रूप बने निर्माणों पर डीटीपी एन्फोर्स्मेंट का चला बुलडोज़र, किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

सीएमओ ने सर्वोदय अस्पताल को दिया नोटिस, शख्स की हुई मौत को संभावित करोना वायरस बताया था, सुनिए वीडियो में।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x