Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :आदर्श नगर,बल्ल्भगढ़ में एक लड़के के चेहरे पर बाइक सवार दो लड़कों ने तेज़ाब से किया हमला,चेहरा बुरी से जला।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक लड़के पर तेजाब फेंक कर चेहरा जलाने का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं। इस मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर,मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी हैं,खबर लिखे जाने तक पुलिस इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी ।
आदर्श नगर थाने में दर्ज मुकदमे में पीड़ित रोहित निवासी मलेरना रोड ,आदर्श नगर ,बल्लभगढ़ ने कहा कि सोमवार को वह अपने बाइक पर सवार होकर कही जा रहा था। उस दौरान दो बाइक सवार दो लड़कों ने उसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से जल गया। इस केस के जांच अधिकारी देश राज का कहना हैं कि वह इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रहे हैं,जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में उन्होनें भारतीय दंड सहिंता की धारा 326 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाने वाले सीएससी सेंटर पर मारा छापा, अरेस्ट ।

Ajit Sinha

डीएवी स्कूल संस्था के नेशनल गेम्स में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के छात्रों ने लहराया परचम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) राष्ट्रहित में उठाया गया एक ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व कदम है, सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x