Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय

फरीदाबाद : पाकिस्तान अगर एक गोली चलाता है तो उसके बदले 100 गोली भारत की तरफ से चलाई जाती है, एम् एस बिट्टा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : फरीदाबाद में बनने वाली बुलेट प्रूफ जैकेट और से सीमा पर कई जवानों की जिंदगी बचती है और आजकल के माहौल में इस तरह की जैकेट और अन्य उपकरण बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं । यह कहना है जिंदा शहीद कहे जाने वाले एमएस बिट्टा का जो आज फरीदाबाद की स्टार वायर कंपनी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे ।  इस मौके पर बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा भी मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान एमएस बिट्टा ने जहां केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा वही मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए।  देश भर में सेना के जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट बना कर देने वाली कंपनी स्टार वायर के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आज एम एस बिट्टा पहुंचे ।  इस मौके पर उन्होंने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आप पार्टी ने राष्ट्रवाद का नाम बेच दिया है । हिंदू मुस्लिम सिख इसाई की एकता के प्रतीक तिरंगे को उन्होंने अपमानित किया है । उन्होंने केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार आतंकवादियों को सपोर्ट करने वाली सरकार है । पंजाब चुनाव के अंदर भी आतंकवादियों ने उनका समर्थन किया।  उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की अगर पंजाब में आप की सरकार बन जाती है तो खालिस्तान मूवमेंट शुरू हो जाती ।  एम एस बिट्टा की मानें तो कश्मीर के पत्थरबाजों से निबटने का एक ही तरीका है की उन्हें जीप पर बाँध कर घुमाया जाए और चारों तरफ से पत्थर फेंके जाए,  उनका कहना हैं कि सीमा पर हो रही आतंकी गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि यह सरकार आतंकवाद को लेकर बेहद सख्त है और पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब अब ईंट की जगह पत्थर से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की पहले जवान शहीद होते थे और हम पाकिस्तान से वार्ता करते थे, पर अब जब जबान शहीद होते हैं तब पाकिस्तान से वार्ता नहीं होती, बल्कि पाकिस्तान अगर एक गोली चलाता है, तो उसके बदले 100 गोली भारत की तरफ से चलाई जाती है । इस मौके पर कंपनी प्रबंधक एस के गोयल ने कहा कि उनकी कंपनी पिछले कई सालों से लगातार देश के सैनिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है और उनके लिए लगातार बुलेटप्रुफ जैकेट और अन्य सामान बना रही है, जिससे सैनिकों की जान बचती है, के अलावा महेंद्र गुप्ता  (एमडी ) ने कहां कि कुपवाड़ा में हुए हमले के दौरान सैनिक ने हमारा पटका पहना हुआ था, जिस से गोली लगने के बाद भी उसे कुछ नहीं हुआ और उसने आतंकियों को ढेर कर दिया ।

 

Related posts

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी बोले-किसान जिनकी पूजा करता है उसे ही आग लगाई जा रही है- पीएम को सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिचाई विभाग ने भाजपा विधायक को खुश करने के लिए तोडा लगभग 100 मकानों को, 500 गरीब परिवारों को किया बेघर -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

सड़क हादसों का सबब बनने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन फूफा जी-विनोद दीक्षित  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x