Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल सोमवार से तीन दिवसीय (12-14 जून) हिमाचल प्रदेश में रहेंगे.

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल सोमवार से तीन दिवसीय (12-14 जून) हिमाचल प्रदेश प्रवास पर रहेंगे जहाँ वे कई सार्वजनिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस प्रवास के दौरान नड्डा दो जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे, दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे और साथ ही कोर ग्रुप बैठक सहित, कई संगठनात्मक बैठकें भी करेंगे।

नड्डा कल 12 जून, सोमवार को प्रातः 09:35 बजे नूरपुर जिला भाजपा कार्यालय‘दीपकमल’ (गाँव भालेटा, पोस्ट जसूर, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा) पहुंचेंगे जहाँ से वे दो जिला भाजपा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके ठीक पश्चात वे पूर्वाह्न 10:25 बजे जसूर चौक, नूरपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 02 बजे नड्डा ब्रजेश्वरी माता मंदिर (कांगड़ा जिला) में दर्शन करेंगे। अपराह्न 03:15 बजे वे माता ज्वालामुखी (कांगड़ा जिला) मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। शाम 06:30 बजे श्री नड्डा हमीरपुर में भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इसके पहले वे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रेम कुमार धूमल जी के साथ मुलाक़ात करेंगे। वे बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का अगला दिन पूर्णतः सांगठनिक कार्यक्रमों के लिए समर्पित होगा। वे 13 जून, मंगलवार को जिला बिलासपुर की भाजपा बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे मण्डल बिलासपुर की भाजपा बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे। नड्डा पार्टी की विभिन्न मोर्चा बैठकों में भी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही, वे बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपने हिमाचल प्रवास के तीसरे और अंतिम दिन (14 जून, बुधवार) श्री नड्डा बिलासपुर से कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ वे दोपहर 01:00 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related posts

प्रेमिका शादी का दबाव बना और बहन की सम्पति में से हिस्सा मांग रही थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को फेंक दिया।

Ajit Sinha

“सच्चा मित्र वही जो समय पर काम आए” इस वायरल वीडियो जरूर देखें, एक डूबते हुए कुत्ते को उसका साथी कैसे बचाता हैं।  

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री मानता ही नहीं था और मंत्रिमंडल का हर मंत्री अपने आपको प्रधानमंत्री मानता था-अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x