Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: होमगार्ड ने बाइक चालक से चालान ना करने के बदले रिश्वत लेने के मामले में डीसीपी ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसीपी ट्रेफिक अमित यशवर्धन ने आज एक होमगार्ड द्वारा मोटरसाइकिल चालक से चालान ना करने के बदले रिश्वत मांगने की बात संज्ञान में आई,डीसीपी ट्रैफिक ने इसकी इंक्वायरी करवाई । कार्रवाई करने के लिए होमगार्ड सेंटर कमांडर को पत्र लिखा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 7 अप्रैल की शाम होमगार्ड चांद बदरपुर बॉर्डर पर तैनात था। बदरपुर एलिवेटेड रोड पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के आवागमन पर पाबंदी है। एक मोटरसाइकिल चालक बदरपुर एलिवेटेड रोड से फरीदाबाद आ रहा था कि होमगार्ड ने मोटर साइकिल चालक को रोक लिया। होमगार्ड चांद ने कहा कि इस एलिवेटेड रोड पर दोपहिया तिपहिया वाहनों की एंट्री नहीं है और आपने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है इसके लिए आपको ₹5000 का चालान भरना होगा। मोटरसाइकिल चालक ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं तो होमगार्ड ने चालान न करने की एवज में उससे 300 रुपए ले लिए।मोटर साइकिल चालक ने इसकी शिकायत डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन को की जिसमें उसने बताया कि उसे इस बारे में मालूम नहीं था कि बदरपुर बॉर्डर वाले एलिवेटेड रोड पर दोपहिया वाहनों की एंट्री नहीं है और होमगार्ड ने उससे चालान न करने के बदले ₹300 ले लिए जिसपर डीसीपी ट्रैफिक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए होमगार्ड के खिलाफ इंक्वायरी करवाई और इंक्वायरी केपश्चात होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होमगार्ड सेंटर फरीदाबाद को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने और नौकरी से हटाने की रिकमेंडेशन की। होमगार्ड सेंटर कमांडर द्वारा होमगार्ड के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: भगवान का चरित्र बताने वाले महान ऋषि हैं हमारे पूर्वज – राजेश नागर

Ajit Sinha

नशीली दवाओं, साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई एंव फर्जी कॉल के खिलाफ स्कूलों में सामान्य सुरक्षा की लड़ाई में एक शानदार सफलता।

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की तिथि 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x