Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम का नहरपार के अलग -अलग हिस्सों में चला बुल्डोजर, कई अवैध निर्माणों को तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते ने आज नहरपार के अलग -अलग इलाकों में अवैध रूप से बनाए गए लगभग आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा अवैध कब्जों को भी हटाया गया। ये जानकारी एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने दी हैं। 

एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि नहरपार के गांव वजीरपुर , मास्टर रोड के निकट रोड के किनारे वर्षों से जमे अवैध कब्जों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से तहस -नहस कर दिया गया हैं। इसके बाद अवैध रूप से बने एक मकान , 5 निर्माणाधीन दुकानें व एक वर्क शॉप और लगभग 30 डीपीसी को तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि उनके क्षेत्र में अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो लोग अवैध रूप से दुकानें बना रहे हैं,उन सभी निर्माण कर्ताओं को कहना चाहते हैं कि वह अपना काम तुरंत बंद कर ले , अन्यथा उन सभी दुकानों को तोड़ दिया जाएगा।  

  

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: इस सरकार से वोट की चोट से पीछा छुड़ाने का समय आ गया है – भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Ajit Sinha

सोतई में प्रस्तावित गार्बेज कलेक्शन एवं रीसाइक्लिंग सेंटर आबादी से दूर बनाने के लिए अन्य विकल्प निकाला जाएगा: कृष्णपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना परिवार ने अपने फाउंडर चेयरमैन डॉ. ओपी भल्ला को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Ajit Sinha
4.3 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x