Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने गांव नेकपुर गोलीकांड के मामले में बिजेंद्र व उसके बेटे प्रवीण को किया गिरफ्तार,रिमांड पर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने आज गांव नेकपुर में पंचायत के ऊपर ताबड़ तोड़ फायरिंग करने के मामले में बाप -बेटे को गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के फायरिंग करने के कारण पंचायत में उपस्थित 7 लोगों को गोलियां लगी थी। पुलिस की माने तो दोनों आरोपी बाप -बेटे को अदालत में पेश किया गया जहां से  दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस  रिमांड पर लिया है।

प्रभारी विमल कुमार का कहना हैं कि बीते 2 दिसंबर को गांव नेकपुर में सरकारी टियूबवेल से पाइप लाइन डालने को लेकर दो गुटों में हुए जबदस्त झगड़े में आरोपी बिजेंद्र , उसका बेटा प्रवीण व उसके साथी हांडला व रवि ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी,जिसमें सात  लोगों को गोली लगने  के कारण गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनका ईलाज बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया था। उनका कहना हैं कि पकडे गए आरोपी बिजेंद्र व प्रवीण को आज अदालत में पेश किया गया जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। इस दौरान पुलिस उस हथियार को बरामद करेगी जिससे गांव नेकपुर फायरिंग की गई थी।

Related posts

फरीदाबाद : अमिताभ सिंह ढिल्लो ने आज क्राइम ब्रांच डीएलएफ के भवन का रिनोवेशन कराने हेतु इंस्पेक्टर नवीन पाराशर को दी शाबाशी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मंत्रियों को नहीं हैं जनता का परवाह, टोल कंपनी 600 करोड़ के बदले एक हजार करोड़ से अधिक वसूल चुके हैं, इनसे मुक्त कराओं ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी में गोल चक्कर पार्क से सड़क पर आया जहरीला सांप, इंसान और जहरीला सांप का बचा जीवन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x