Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने भूपानी के गांव सहरावक में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 4 कालोनियों की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज नहरपार के भूपानी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया । आज की कार्रवाई 4 अवैध कालोनियों में की गई हैं जिसमें अवैध रूप से बने तक़रीबन सभी मकानों को एक बुल्डोजर की सहयता से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि भूपानी इलाके के गांव सहरावक में तक़रीबन 20 एकड़ जमीनों पर 4 अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें 4 प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय,रोड नेटवर्क, 30 निर्माणधीन मकानें, 25 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे आज  उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया हैं। उनका कहना हैं कि इस  कार्रवाई के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व  भूपानी थाने के एक एसएचओ राकेश मलिक कर रहे थे। तोड़फोड़ की देखरेख विभाग के कनिष्ठ  अभियंता सूरज कत्याल कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: डिलीवरी बॉय को चाकू मारने के सनसनीखेज मामले में दो आरोपितों को सेक्टर -16 पुलिस चौकी की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: गृह मंत्री अनिल विज ने किया थाने में औचक निरिक्षण, के दौरान थाने के एसएचओ, इंस्पेक्टर व दो मुंशियों को किया सस्पेंड

Ajit Sinha

पलवल: एटीएम जालसाजों के गिरोह का पर्दाफाश, 91 एटीएम व पेटीएम स्वाइप मशीन बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x