Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 ने हथोड़े व डंडों से सरेआम एक शख्स की हाथ पैर तोड़ने के आरोप में 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने आज सेक्टर -21 डी में एक शख्स को हथोड़े, डंडों व सरियों से पीट -पीट कर हाथ पैर तोड़ने व मरा हुआ समझ कर छोड़ने के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं। इन चारों आरोपियों को आज अदालत में पुलिस ने पेश किया जहां से सभी आरोपियों को पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिए हैं। पीड़ित दिनेश शर्मा की रंजिशन पिटाई करवाई गई थी, इस एवज में मोटी रकम दी गई थी।

प्रभारी विमल कुमार की माने तो आज उनकी टीम ने आरोपी सतीश उर्फ़ सते निवासी मकान नंबर 417, गली नंबर 18 – भीकम कालोनी, बल्लभगढ़, सूरज निवासी मकान नंबर -200 ,गली नंबर -4, शिव कालोनी ,बल्लभगढ़, प्रीतम उर्फ़ वासु निवासी गांव मच्छगर व हिमांशु निवासी मकान नंबर – 456 , गली नंबर -12 ,प्रेम नगर ,बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि बीते 3 दिसंबर को एसजीएम नगर निवासी दिनेश शर्मा को सेक्टर -21 डी में हथोड़े ,लोहे के सरियों व डंडों से पीट -पीट कर बेहरमी से हाथ पैर तोड़ दिया था और उसे मरा हुआ छोड़ कर वहां से फरार हो गए थे। इस हमले में इसके कई और साथी साथ में थे। इसके बाद इस केस की आगे की कार्रवाई  जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 को सौपी गई थी। इसके बाद उनकी टीम ने उपरोक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं पकडे गए चारों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से सभी आरोपियों को पांच दिनों  के पुलिस रिमांड पर  लिया गया हैं ताकि इनकी निशानदेही पर बाकि के आरोपियों को पकड़ा जा सकें।पीड़ित दिनेश शर्मा को जान से मारने के लिए शिव राम नामक शख्स ने इन बदमाशों को सुपारी दिया था,रकम का खुलासा नहीं किया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन, अपराधियों का बचना होगा मुश्किल-सीपी

Ajit Sinha

एचवीपीएन के कर्मचारी चुनाव में 66 केवी ऐ-2 सब स्टेशन से जेई हरिशंकर व जेई नरोत्तम बने सर्वसम्मति से प्रधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी कॉल सेंटर का हुआ पर्दाफाश, कॉल सेंटर के मैनेजर व 5 लड़कियां सहित 19 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x