Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पानी के टैंकर के आने से मची भगदड़ में चली गई एक मासूम बच्ची की जान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डबुआ कॉलोनी के 27 फीट रोड पर पानी के टैंकर पहुंचने पर मची भगदड़ में एक मासूम बच्ची की मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर बच्ची के शव को लेकर झांसी चले गए हैं। चूंकि परिजन झांसी के रहने वाले हैं, जो कि यहां किराए के मकान में फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में रहते हैं।

खबर के अनुसार 27 फीट रोड पर रहने वाली एक महिला ने बताया कि यहां पर पानी की समस्या बनी हुई है। नगर निगम के टैंकर पानी लेकर आते हैं, जिस कारण से लोगों में भगदड़ मच जाती है। इस समस्या के बारे में निगम अधिकारी व विधायक नीरज शर्मा को कई बार अवगत कराया,पर किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। ऐसे ही गत बुधवार की शाम को भी पानी का टैंकर यहां पर पहुंचा। पहले पानी भरने के प्रयास में लोग बाल्टियां लेकर भागते हैं। इस भगदड़ में एक महिला भी अपनी ढाई साल की बच्ची को छोड़कर बाल्टी लेकर दौड़ी। उसके पीछे-पीछे बच्ची भी सीढ़ियों से भागने लगती है, जो कि गिर जाती है। वह सीढ़ियों से लुढ़कते हुई गिरती है, जिससे की उसकी मौत हो गई। इस घटना से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है, क्योंकि पानी की बूंद बूंद के लिए लोगों को रात भर जागना पड़ता है और लोग नौकरी पर भी देरी से पहुंचते हैं, पर पानी की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।

Related posts

फरीदाबाद: एनएच -2 पर तेज गति से कार चला कर कार चलाना सीख रहे दो दोस्तों की कार मेट्रो पिलर से जा टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Ajit Sinha

मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर रखे. एसडीएम

Ajit Sinha

दिल्ली एनसीआर व फरीदाबाद में आज तड़के लगभग पांच बजकर 37 मिनट पर जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x