Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

18 साल की लड़की की किसने की घर में घुस कर हत्या,पुलिस क्या कह रही हैं देखिए और सुनिए इस वीडियो में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -7 थाना क्षेत्र के एक मकान में आज दोपहर में एक 18 वर्षीय लड़की की अज्ञात शख्स ने गंभीर चोट मार कार हत्या कर दी। पुलिस ने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। पुलिस की माने तो इस मामले में सेक्टर – 7 थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। लड़की की लाश पुलिस को निर्वस्त्र हालत मिली हैं। आशंका जताई जा रहीं हैं कि किसी शख्स ने घर में अकेली लड़की को देख कर उसके साथ जबरन बलात्कार करने की कोशिश की होगी। इस बारे में सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

एसएचओ यादवेंद्र सिंह का कहना हैं कि आज दोपहर के 2 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर -3 के एक मकान न. 1456 में एक लड़की मौत हो गई हैं, इसके बाद वह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और वहां पर उन्होनें देखा कि लड़की अपने घर में फर्श के ऊपर लहुलुहान अवस्था में मृत पड़ी हैं और उसके शरीर पर कपडे नहीं हैं, जांच के दौरान यह भी पता चला की लड़की की उम्र तक़रीबन 18 साल हैं और वह बारहवीं क्लास में पढ़ती थी। उनका कहना हैं कि मृतका लड़की के पिता भगवान दास और मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं और वह लोग स्कूल गए हुए थे और उसका भाई स्कूल गया हुआ था। लड़की अपने घर में अकेली थी। आज दोपहर के समय भगवान दास का लड़का स्कूल से वापिस अपने घर आया तो देखा की उस की बहन फर्श पर लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ी हैं और उसके शरीर पर कपडे नहीं हैं।



इस के बाद उन्होनें तुरंत इस हत्या की सुचना अपने अपने डीसीपी राजेश कुमार को दी और वह भी मौके पहुंच गए और इसके अलावा क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अपने -अपने एंगल से बारिकी से जांच की और तथ्य जुटाए। इसके बाद बाद आज शाम को साढ़े 5 बजे के करीब जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में लड़की के शव को रखवा दिया हैं। अपने मक़सद में नाकाम लड़के ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए लड़की हत्या कर दी.

Related posts

फरीदाबाद : atharv news के खबर का असर : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी अपने कम्प्यूटर में atharv news पढ़ते हुए, बिल्डर रवि गुप्ता केस में दिए जांच।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में खुले 2 नए साइबर थाने, साइबर अपराधियों पर कसा जाएगा शिकंजा

Ajit Sinha

हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का वादा, नए साल पर महिलाओं को मिलेगा नया तोहफा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!