Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सीपी हनीफ कुरैशी ने जनसेवा करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र व नगद ईनाम भेंट कर किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने आज ट्रैफिक इंस्पेक्टर हेमंत कुमार और उनकी टीम सहायक उप-निरीक्षक भगीरथ, सिपाही सहदेव, सिपाही चांद राम, होमगार्ड मोनू , उमंग, रोहित व राहुल द्वारा अपने ड्यूटी के अलावा जमीनी स्तर पर जनसेवा के लिए सराहनीय कार्य करने पर उन्हें आमंत्रित किया और प्रशंसा पत्र भेंट कर व नगद ईनाम देकर सम्मानित किया तथा उनकी होसलें को भी अफजाई किए।

जानकारी हेतु आपको बतादें कि बीते 2 सितम्बर को प्याली चौक से हार्डवेयर की ओर जाने वाली सड़क पर तगड़ा जाम लगा हुआ था। लगी जाम की सूचना मिलने के तुरंत बाद यातायात निरीक्षक हेमंत  कुमार अपने टीम के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और वहां से जाम खुलवाया और इस दौरान उन्होनें पाया कि जगह -जगह सड़क पर गढ्ढें थे और उसमें बारिश का पानी भरा हुआ था जिसकी वजह से सड़क पर जाम लग रहा था।
फिर से इस सड़क पर जाम न लगे इस सोच के साथ सहायक उप -निरीक्षक भगीरथ, सिपाही चांदराम, सिपाही सहदेव, होमगार्ड मोनू , उमंग, रोहित व राहुल ने गढ्ढे में ईंटों से भर दिया ताकि आमजनों को  प्रति दिन जाम में न फंसना पड़ें जोकि इन पुलिस कर्मियों की डयूटी से अलग कार्य था। पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी का कहना कि इन पुलिस कर्मियों की इस सोच सराहतें हुए आज उपरोक्त सभी पुलिस कर्मियों  को  प्रशंसा पत्र भेंट कर व नगद ईनाम देकर सम्मानित किया।
         

Related posts

आसाम में सिपाही के पद पर तैनात किकबॉक्सिंग खेल के राष्ट्रीय खिलाडी रविंदर सिंह फरीदाबाद के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बजट में आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार : डा. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

“सुपर ग्रेजुएट तैयार करेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x