Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बड़खल -अनखीर, पेट्रोल पम्प के समीप अवैध रूप से तैयार किए गए बैंकट हॉल को नगर निगम के किया ध्वस्त।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : एनआईटी नगर निगम ने आज अनखीर गांव के समीप अवैध रूप से बनाएं गए एक बैंकट हॉल को ध्वस्त कर दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को दो जेसीबी मशीनों की सहायता  से अंजाम दिया गया। इस तोड़फोड़ के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व सूरजकुंड के थाना प्रभारी पंकज कुमार कर रहे थे।

       एसडीओ ओ.पी मोर का कहना हैं कि बड़खल -अनखीर रोड, पेट्रोल पम्प के समीप तक़रीबन ढाई एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से बैंकट हॉल बनाया जा रहा था जोकि तक़रीबन बन कर तैयार भी हो गया था जिसे रोकने हेतु नगर निगम ने निर्माणकर्ता को नोटिस भी दिया था, वावजूद इसके निर्माणकर्त्ता ने अपने  निर्माण कार्य को पूरा कर लिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया।  इस तोड़फोड़ के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मुकेश सोलंकी व बड़खल क्षेत्र के एसडीएम रीगन कुमार, भवन निरीक्षक डी.के सोलंकी  मौजूद थे जबकि पुलिस बल का नेतृत्व सूरजकुंड  के थाना प्रभारी पंकज कुमार कर रहे थे।

Related posts

ट्रैफिक एडवाइजरी:फरीदाबाद शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव अधिकार सहायता संघ की महिला जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने समर्थकों सहित थामा आप का दामन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कालेज में प्रवेश न मिलने से गुस्साएं छात्रों ने फूंका बीसी व शिक्षा मंत्री का पुतला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x