Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

आसाम में सिपाही के पद पर तैनात किकबॉक्सिंग खेल के राष्ट्रीय खिलाडी रविंदर सिंह फरीदाबाद के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : 15 से 17 मार्च 2019 तक सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में होने वाली “सर्बियन ओपन किकबॉक्सिंग कप” में  जाने के लिए आर्मी, आसाम में सिपाही के पद पर तैनात किकबॉक्सिंग खेल के राष्ट्रीय खिलाडी रविंदर सिंह इन दिनों फरीदाबाद के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र ऍन आई टी में अभ्यास कर रहे हैं.’वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के संस्थापक महा सचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की आज रविंदर सिंह उनके नेतृत्व में सर्बिया के लिए रवाना  हो रहे हैं और रविंदर सिंह वहां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे एवं किक बॉक्सिंग खेल के ‘के वन रूल्स’ इवेंट्स के 81 कि. ग्रा. वजन वर्ग में भाग लेंगे.



इस प्रतियोगिता में विश्व के विभिन्न देशों के जाने माने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. मुख्य रूप से पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले  रविंदर सिंह ने बताया की फरीदाबाद के प्रशिक्षण केंद्र अच्छी प्रशिक्षण सुविधाएँ हैं इस वजह से उन्होंने यहाँ पर प्रशिक्षण लेने का निर्णय लिया. लगभग 12  वर्षों से किकबॉक्सिंग खेल को खेल रहे हैं  उन्होंने यह भी बताया की यह खेल आत्मरक्षा के साथ साथ शारीरिक स्वस्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है.रविंदर सिंह को किकबॉक्सिंग प्रशिक्षक  लक्ष्मण कुमार,  अजय सैनी, रोहित कुमार, प्रबंधक धर्मेंदर कौशीक एवं फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं.

Related posts

पाखल गांव में धारदार हथियार से की गई राकेश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने आज एक बुजुर्ग भूखे -प्यासे एडवोकेट को खाना खिलाया, फिर उन के शिकायत, इंसाफ का भरोसा दिया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में आयोजित “ग्रांड दिवाली मेला” में सैकड़ों महिलाएं एक साथ झूम कर खूब नाची, और बिखेरा जलवा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x