Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिले के कांग्रेसियों ने गरीब बच्चों के साथ एक स्कूल में मनाया इंदिरा गांधी का जन्म दिवस, खाद्य सामग्री वितरित किए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सोमवार को जिलेभर के कांग्रेसियों ने गरीब बच्चों के साथ मनाया । इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने प्रकाश दीप ट्रस्ट द्वारा संचालित गरीब बच्चों के सेक्टर-21ए स्थित स्कूल जाकर वहां बच्चों को खाद्य सामग्री के साथ-साथ पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल,ग्रीवेंस सैल कांग्रेस के चेयरमैन डा.एस.एल.शर्मा, प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर,प्रदेश सचिव सुमित गौड़, नरेश गोदारा,मनोज अग्रवाल, लीगल सैल के चेयमरैन एडवोकेट अनुज शर्मा, केसी शर्मा, अनीशपाल, गजेंद्र सिंह, अशोक रावल,महेश जैन,सीमा जैन,रेनू चौहान,गीता,सोहनलाल सैनी, प्रताप शर्मा, डीपी चहल, प्रेस प्रवक्ता विजय कौशिक, मधु सिंह,सुनीता फागना, कल्पना गोयल, सुरेद्र अरोडा, गुलविन्द्र मेहता, सुंदर लाल चुघ उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सविता दत्त और मोनिका जेटली ने की। कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों ने संयुक्त रुप से कहा कि पूरे विश्व में श्रीमती गांधी को आयरन लेडी के रुप में जाना जाता है तथा उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारत देश पूरे विश्व में एक मजबूत शक्ति के रुप में उभरकर सामने आया। कांग्रेसियों ने कहा कि श्रीमती गांधी की कार्य कुशलता व विकासात्मक सोच का ही परिणाम है कि आज भारत वर्ष दुनिया में एक विकासशील देश के रुप में जाना जाता है। श्रीमती गांधी महिलाओं में आज भी एक शक्ति के रुप में विराजमान है तथा राजनीति में महिलाओं को मिला बढ़ावा भी श्रीमती गांधी के नाम जाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से श्रीमती गांधी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर देश के लिए कर गुजरने का जज्बा पैदा करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर श्रीमती गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब एकता के सूत्र में बंधकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर गरीब, शोषित, पिछडों, महिलाओं व युवाओं के हित की आवाज को बुलंद करें।

Related posts

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव को लेकर सभी पुलिस अधकारियों के साथ बैठक की।

Ajit Sinha

डायल 112, ईआरवी गाड़ी के इंचार्ज के साथ मारपीट करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

22 एकड़ भूमि पर विकसित की गई 7 कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट,पलवल का चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x