Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए हेड कांस्टेबल भीम सिंह को न्यायालय ने लगाया ₹10000 का जुर्माना तथा सुनाई 3 साल की सजा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिसार द्वारा आज भ्रष्टाचार संबंधी मामले में नारनौंद पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल भीम सिंह को ₹10000 का जुर्माना लगाते हुए 3 साल की कैद की सजा सुनाई गई। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा हेड कांस्टेबल भीम सिंह को गत 19 सितंबर 2019 को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। हेड कांस्टेबल भीम सिंह नारनौंद पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्य करने को लेकर शिकायतकर्ता से ₹4000 की रिश्वत की मांग की। सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाते हुए भीम सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। न्यायालय ने भीम सिंह को दोषी ठहराते हुए उसे 3 साल की सजा सुनाते हुए उस पर ₹10000 का जुर्माना लगाया।

Related posts

जेडीएन नेशनल चेयरमैन एप्रिसिएशन अवार्ड से डॉ. पुनिता हसीजा व डॉ. सुरेश को उत्कृष्ट कार्य के लिएअवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha

रेलवे मालगाड़ियों के लिए अलग से डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के बनने से कनेक्टविटी और बेहतर होगी- अनिल विज

Ajit Sinha

शराब की दुकानों की नीलामी में किसी भी प्रकार की धमकी या हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : डॉ. सुमिता मिश्रा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x