Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: लव जिहाद के मामलों पर नियंत्रण करने हेतु सख्त कानून, प्रारूप तैयार करने हेतु समिति का गठन किया जाएगा- विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृहमंत्री  अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद के मामलों पर नियंत्रण करने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा। इसका प्रारूप तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। गृहमंत्री ने आज इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस बारे में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल से भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस कानून के बनने से राज्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा दबाव, प्रलोभन, किसी प्रकार के षडयंत्र या प्यार से धर्म परिवर्तन करवाने के प्रयास पर रोक लगेगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विज ने कहा कि अन्य प्रदेशों में इस विषय पर बने कानूनों का भी अध्ययन किया जाएगा। इस कमेटी में गृह विभाग, महाधिवक्ता व अन्य संबंधित अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी आलोक मित्तल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : उप मण्डलस्तरीय तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Ajit Sinha

सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल नाजायज, स्पेशलिस्ट कैडर अलग होने की मांग को स्वीकृति मिल चुकी है -अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय पर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए बैठक आयोजित की गई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!