Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करके करीब 35 लाख के गहने और 50 हजार नकदी हड़पने वाला आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड से उसके भाई को जान से मारने की धमकी व ब्लैकमेल करके जबरन वसूली करने वाले एक आरोपित को कोतवाली पुलिस ने आज अरेस्ट किया है। आरोपित ब्लेकमेलर ने अब तक लड़की से 35 लाख रूपए के आभूषण और नकद 50000 रूपए ले ले चूका है। अरेस्ट किए गए आरोपित ब्लैकमेलर का नाम अभिषेक, उम्र 19 साल , निवासी गांधीनगर, फरीदाबाद है। पुलिस जांच में पता चला है कि ये आरोपित एक और लड़की से ब्लैकमेल कर चूका है। इस दिशा में पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम  अभिषेक (उम्र 19 वर्ष) निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद है। गत 12 सितंबर 2024 को पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दी, जिसमें बताया कि उनकी अलमारी में करीब 35 लाख रुपए के गहने तथा ₹50000 नकदी रखी हुई थी। जब 10 सितंबर को चेक किया तो सारा सोना और ₹50000 गायब मिले। पीड़ित की शिकायत पर चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच की गई, जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित महिला की बेटी से आरोपित अभिषेक की दोस्ती थी। अभिषेक काफी समय पहले लड़की के घर आया था, जहां पर उसने अलमारी में रखे गहने और पैसे देख लिए। इसके बाद अभिषेक लड़की से पैसे और गहनों की मांग करने लगा और नहीं देने की सूरत में लड़की के छोटे भाई को मारने की धमकी देता था। आरोपित ने पिछले करीब 3 महीने में लड़की को बार-बार ब्लैकमेल करके अलमारी से सारे गहने मंगवा लिए। लड़की ने जब यह बात पुलिस को बताई तो मामले में जबरन वसूली की धाराएं जोड़ कर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित जुआरी है और अय्याशी करता है। आरोपित  ने इससे पहले भी एक लड़की के साथ इसी प्रकार की वारदात करते हुए लाखों रुपए हड़पे थे, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। इस मामले में आरोपित के साथ उसके अन्य साथी भी शामिल है जिनके बारे में गहनता से जांच की जा रही है। आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनों की बरामदगी की जाएगी।

Related posts

पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऐतिहासिक पंखा मेले की बेहतरीन कवरेज करने पर “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा हुए सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:प्रोस्टेट कैंसर, जो कभी युवा पुरुषों में दुर्लभ था, अब 50 वर्ष से कम आयु के पुरुषों में अधिक पाया जा रहा है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x