Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गर्मी की छुट्टी में बुआ के घर आई 10 वीं क्लास की छात्रा के साथ बुआ के पडोसी लड़के ने किया बलात्कार-अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गर्मी की छुट्टी में आई 14 वर्षीय एक छात्रा से पडोसी लड़के ने उस समय जबरन खींच कर एक कमरे ले गया,जब वह गली में गिरे हुए सूखे कपडे लेने के लिए गई थी, के साथ बलात्कार किया व किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी, को बल्लभगढ़ महिला थाना की टीम ने आज गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम जय प्रकाश, (उम्र 26 वर्ष) जो बल्लभगढ़ क्षेत्र का ही रहने वाला हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना बल्लभगढ़ में पीड़ित लड़की के पिता ने दी अपनी शिकायत ने बताया कि उनके छः बच्चे हैं और दूसरे नंबर की लड़की जो 14 वर्ष की है और दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह स्कूल की छुट्टियों में दस दिन पहले अपनी बुआ के पास बल्लभगढ़ आई थी। गत 18 जून को दोपहर जब उसकी बेटी छत पर सुखाए हुए कपड़े उतारने के लिए गई थी, तो कुछ कपड़े नीचे गली में गिर गए थे जिसे उठाने के लिए वह गली में गई थी तो पड़ोस में रहने वाला आरोपित जयप्रकाश उसे धक्के से पास के मकान में ले गया और वहां पर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया और यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू की गई। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का मेडिकल करवाने के पश्चात उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related posts

अजीब दास्तान हैं ये कहा शुरू, कहा ख़त्म: लड़की से ढाई करोड़ रूपए ठगने वाला, और पीड़ित लड़की के पिता, दोनों अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गलत तबादलों पर भड़के कर्मचारियों ने सर्कल पर काटा जमकर बवाल।

Ajit Sinha

जब सेक्टर -8 थाने की पुलिस केक लेकर पहुंची बुजुर्ग दंपति के घर तो बुजुर्ग दंपति की खुशियां हो गई दोगुनी, जानिए इस खबर में  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x