Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़:एक्साइज डिपार्टमेंट ने दो करोड़ की 1375 इंपोर्टेड बीयर की पेटियां बरामद की,गोदाम सील, केस दर्ज।    

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: डिस्ट्रिक्ट एक्साइज डिपार्टमेंट ने बुधवार को कासना पुलिस के साथ मिल कर ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित एक गोदाम पर छापा  मारकर दो करोड रुपए की 1375 इंपोर्टेड बीयर की पेटियां बरामद की है। जिनका बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ रुपये है। ये गोदाम सरकारी लाइसेन्स होल्डर ऊषा देवी का है। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कासना थाने में उषा देवी और अधिकृत बिक्रेता के खिलाफ आबकारी अधिनियम व आईपीसी की धाराओं मे एफआईआर दर्ज कर कर गोदाम को सील कर दिया गया है।  

इन दिनों अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा  रहा है जिसके तहत अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है डिस्ट्रिक्ट एक्साइज ऑफीसर राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध इंपोर्टेड बीयर कि बिक्री की  एक सूचना पर डिस्ट्रिक्ट एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने कासना स्थित सरकारी लाइसेन्स होल्डर उषा देवी पत्नी सुनील कुमार के गोदाम के- 412 ,साइट- 5 ,कासना पर छापा मार 1375 इंपोर्टेड बीयर की पेटियां जब्त की है। ये पेटियां  गोदाम परिसर का गहनता से निरीक्षण  करने पर गोदाम की छत पर, गोदाम के पीछे की तरफ बने कमरे में एवं गोदाम के सामने की तरफ बने कमरे मे छिपा कर रखी हुई  थी। 

डीईओ राकेश बहादुर ने बताया कि जांच पर पता चला कि  इंपोर्टेड बीयर की पेटियां इसका ना तो कोई दस्तावेज था, नाही किसी प्रकार का शुल्क जमा किया गया था। गोदाम में मौजूद  अंकित शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया है और उषा देवी शर्मा और अधिकृत विक्रेता अमर के खिलाफ कासना थाने में उषा देवी और अधिकृत बिक्रेता अमन के खिलाफ आबकारी अधिनियम व आईपीसी की धाराओं मे एफआईआर दर्ज कर कर, गोदाम को सील कर दिया गया है और उषा देवी को निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

कैब बुक कर गन पॉइंट पर कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल।

Ajit Sinha

Educrest International School के खिलाफ धोखाधड़ी के एफआईआर दर्ज,छात्रों के भविष्य ख़राब करने का आरोप।

Ajit Sinha

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास के अवसर जेवर में जश्न का माहौल को बदरंग बनाते होर्डिंग और पोस्टर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!