Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नारी है शक्ति का प्रतीक : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो देश व समाज आगे बढ़ेगा। महिलाओं को भी हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। हरियाणा महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के आयोजन के दूसरे दिन समापन समारोह में  राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत तरीके से दीप प्रज्वल्लित करके किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। उन्होंने हरियाणा महिला आयोग की चैरपेर्सन रेनू भाटिया की तारीफ़ करते हुए कहाकि हरियाणा महिला आयोग रेनू भाटिया के मार्दर्शन में गाँव गाँव जाकर विभिन्न विषयों पर काम करके सराहनीय कार्य कर रहा हैं। इस अवसर पर महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने अपने एक वर्ष में किये गए कार्यो का ब्रोशर लॉन्च किया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फ़रीदाबाद में चल रहे दो दिवसीय सम्मेलन में देश विदेश से आयी महिलाओं के काम की सराहनीय प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश नारी के सम्मान की धरती है। इस प्रदेश को माँ सरस्वती का वरदान प्राप्त है। इस प्रदेश की महिलाओं ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। समाज में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए क्योंकि आज के समय में महिला हर क्षेत्र में आगे है चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का। महेंद्रगढ़ यूनिवर्सिटी में 24 में से 18 गोल्ड मैडल महिलाओं ने प्राप्त किए जोकि महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है। भारत के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह एक महिला को उसके मूल अधिकार ‘जीने के अधिकार’ का अनुभव करने दें।उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन आगे महिलाओं की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा, उन्होंने कहा कि वह इस सम्मेलन में शामिल होकर मैं अपने आप को मोस्ट फेवरेट पर्सन इन द कंट्री महसूस हो रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि नारिया माँ काली की साक्षात् प्रतिमा है। नारी सृष्टि की जननी है जो देश नारी का सम्मान करेगा वही विश्व विजय होगा और प्रगतिशील भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारियों को सशक्त बनाने के लिए कई जन कल्याणकारी नीतियाँ बनाई हैं। उन्होंने केंद्रीय सरकार द्वारा महिलाओं को दिये गये 33% आरक्षण का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि यह नीति महिलाओं को देश में सर्वोच्च सम्मान दिलाने में मदद करेगी। साथ ही उन्होंने कहाकि महिलाओं पर अत्याचार करने वालो को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
कार्यक्रम में अंत में विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
यह रहे मौजूद
भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा, महिला एवं बाल विकास की डायरेक्टर मोनिका मालिक, महिला एवं बाल विकास की कम्मीशन अमनीत पी कुमार, एडीसी आनंद शर्मा, सीटीएम हरिराम,  सुश्री साक्षी दहिया, ब्रह्माकुमारी डॉक्टर बिन्नी सरीन, चंडीगढ़ ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की सदस्य सुश्री धनंजय चौहान, बाइकर गुरुग्राम सुश्री निहारिका यादव, पर्वतारोही एवं ओएसडी सीएम एमएस अनिता कुंडू, नेपाल ट्रेकिंग बहन लकी और छेत्री, सुश्री शक्ति समूह नेपाल, सुश्री नेलोफर करीमभोय पूर्व ऑक्सफोर्ड छात्र संघ नेता सुश्री रश्मि सामंत, ऑस्ट्रेलिया सुश्री रश्मि खन्ना हैदराबाद, एमएस सरला कॉर्पोरेटर भी मौजूद रही।

Related posts

सनसनीखेज हत्या के मामले में 11 महीने से फरार चल रहे आरोपित को अपराध शाखा सेक्टर-65 फरीदाबाद की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद के सभी 20 मंडल अध्यक्षों ने बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्थिति में मंडल कार्य कारिणी की घोषणा की।

Ajit Sinha

स्कूल, कॉलेज,पार्क, तालाब के ऊपर से गुजरने  एचटी व एलटी लाइनों को प्राथमिकता आधार पर स्थानांतरित किया जाएगा 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x