Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

साकीपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू के साथी पुलिस की मुठभेड़, हत्याकांड सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर स्थित साकीपुर गांव में हुए चर्चित LLB छात्र हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जहाँ एक तरफ इस जघन्य हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ थाना सूरजपुर पुलिस ने फरार चल रहे एक और मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा का साकीपुर गांव उस वक्त दहल गया जब दिनदहाड़े एक LLB छात्र पर गोलियों की बौछार कर दी गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे हमलावर बेखौफ होकर गोलियां बरसा रहे हैं। मुख्य साजिशकर्ता मंगेश उर्फ टिल्लू ने छात्र को घेरकर 3 गोलियां मारी थीं। लेकिन अब इस मामले में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन शुरू हो चुका है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सूरजपुर पुलिस अलर्ट पर थी। एमटैक के सामने तिराहे पर पुलिस टीम तिलपता से गौर सिटी की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखी। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया, तो बदमाश ने भागने की कोशिश की। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।वॉयस ओवर: पकड़ा गया आरोपी वीर सिंह साकीपुर का ही रहने वाला है और छात्र की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके पास से हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है। हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी। अब देखना यह है कि इस साजिश की पूरी परतें कब तक खुलती हैं।

Related posts

हत्या और हत्या की कोशिश के मामले में 10000 के इनामी बदमाश को पलवल अपराध शाखा की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता शर्मा के नेतृत्व में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी सेन्ट्रल उषा ने सेंट्रल जॉन के सभी थाना प्रभारियों व व्यापारियों व आरडब्ल्यूए के साथ की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x