Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 18 मार्च को “अटल कमल” फरीदाबाद में होगी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 18 मार्च,शनिवार को सुबह 10 बजे से जिला कार्यालय “अटल कमल” फरीदाबाद  में होगी। जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ करेंगें। यह जानकारी देते हुए ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री करण देव कांबोज ने बताया कि 9 बजे प्रदेश भर से पधार रहे कार्यकारिणी सदस्यों का पंजीकरण शुरू होगा और 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा दीप प्रज्वलन से बैठक का प्रारंभ होगा। 

कांबोज ने बताया कि बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश आई टी एवं सोशल मीडिया सदस्य,सभी जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री बैठक में अपेक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और पार्टी के संविधान अनुसार राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद सभी प्रदेशों की कार्यसमिति की बैठकें आयोजित होती हैं। उसी क्रम में फरीदाबाद में यह बैठक आयोजित की जा रही है। कांबोज ने बताया कि बैठक का समापन सायं 4 बजे होगा। दिन भर में अलग अलग सत्रों में भाजपा प्रदेश प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद विप्लव देव, संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया जाएगा।

Related posts

कुर्क जमीन को बेचने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी मामले में फरार 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश कोलकाता से अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में फैकल्टी ऑफ बिहेवरल एंड सोशल साइंसिस की ओर से ‘स्वयं सिद्ध’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने किया ध्वजारोहण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x