Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा सरकार में गरीबों व बुजुर्गाे की हो रही दुर्गति : डा. अशोक तंवर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डा. तंवर ने ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम को बताया कि भाजपा सरकार एक तरफ गरीब हितैषी होने का दम भरती है, जबकि दूसरी ओर 90 प्रतिशत गरीब आदमियों के राशन कार्ड काट दिए गए, वहीं बुढ़ापा पेंशन को गलत आंकड़ों के आधार पर काट दिया, जिससे लोग परेशान है। इस सरकार में गरीबों और बुजुर्गों की सबसे ज्यादा दुर्गति हो रही है। इसके अलावा बल्लभगढ़ में सरकार की नाकामियों के चलते लोग नारकीय जीवन जी रहे है, लेकिन सरकार व प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के लोगों के लिए इससे दुर्भागय की बात क्या होगी कि यहां के विधायक हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री है, उसके बावजूद यहां के लोग विकास से महरूम है, यहां की कालोनियां में सीवरेज ओवरफ्लो है, सडक़ें टूटी पड़ी है, पानी की कमी है, हर ओर गंदगी का माहौल कायम है और जब लोग शिकायत करने के लिए अधिकारियों के पास आते है तो उनकी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते। उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उक्त ज्ञापन में अंकित मांगों को जल्द नहीं पूरा किया गया तो आम आदमी पार्टी बड़ा जनांदोलन करेगी।

उन्होंने कहा दिल्ली में विकास का जो मॉडल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्तुत किया है, वहीं मॉडल हरियाणा में पेश किया जाएगा और उसी तर्ज पर लोगों को शिक्षा व चिकित्सा जैसी मौलिक सुविधाओं में रियायत उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी लोगों की आवाज को पुरजोर तरीके से शासन प्रशासन के समक्ष बुलंद करेंगे और जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।

Related posts

फरीदाबाद की सड़कें जगमगाएगी तिरंगे से : केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सैनिक कॉलोनी के निकट डिस्पोजल में एक नौजवान एडवोकेट हिमांशु की लाश मिली हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवकाश के दिन स्कूल खुले तो अभिभावक करें शिकायत : उपायुक्त विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x