Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सैनिक कॉलोनी के निकट डिस्पोजल में एक नौजवान एडवोकेट हिमांशु की लाश मिली हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सैनिक कॉलोनी के निकट डिस्पोजल में आज सुबह के वक़्त एक नौजवान एडवोकेट की लाश मिली हैं। इस मृतक एडवोकेट की पहचान हिमांशु निवासी आई पी कॉलोनी-2, सैनिक कॉलोनी ,फरीदाबाद के रूप में हुई हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं।

खबर के मुताबिक दो दिन पूर्व मृतक हिमांशु अपने घर से निकला था,उसके बाद से ये लापता था। आज सुबह के वक़्त उसकी सैनिक कॉलोनी के निकट डिस्पोजल में लाश पड़ी मिली हैं। जो पानी में डेड बॉडी फूली हुई थी। पुलिस की माने तो उसके परिजन को इस बारे में सूचित कर दिया गया हैं। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा ।

पुलिस का कहना हैं कि मृतक एडवोकेट हिमांशु के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं पर हिमांशु डिस्पोजल में कैसे पहुंचा इस बात की जांच की जा रही हैं , मौत का असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।

Related posts

फरीदाबाद : जिस पर कृपा राम करें वो पत्थर भी तर जाते हैं

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार की गरीबों को मकान देने की मांग को केंद्र सरकार ने नामंजूर किया : डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

पुलिस उपायुक्त यातायात ने यातायात नियमों व विभागीय आदेशों की अनदेखी पर जोनल अधिकारियों को किया निलंबित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x