Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नंगला एन्क्लेव में नए साल 2022 की रात लूट के दौरान दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था- अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आज 1 हफ्ते पहले थाना सारन इलाके में किए गए डबल ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लेने का दावा किया हैं। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं।  अरेस्ट किए गए आरोपियों के नाम पंकज और रोहित है, जो फरीदाबाद के नगला एन्क्लेव पार्ट- 2 के निवासी हैं। आरोपित नशा करने के आदी हैं तथा इसी नशे की लत ने इन्हें हत्यारा बना दिया। आरोपितों ने गत 1-2 जनवरी की रात नगला एनक्लेव पार्ट- 2 में एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे तीन मजदूरों को हथौड़े व चाकू मार कर दो लोगों की हत्या कर दी थी , जबकि एक शख्स एक गंभीर रूप से घायल कर दिया  था।   

पुलिस के मुताबिक गत 2 जनवरी को थाना सारन  में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। डीसीपी तथा एसीपी क्राइम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा मामले की जांच की जिम्मेवारी क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई जिन्होंने वैज्ञानिक पहलू, साक्ष्यों तथा गुप्त सूत्रों की सहायता से वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों  को कल वीरवार को डबुआ सब्जी मंडी से अरेस्ट कर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपित  नशा करने के आदी हैं आर्रोपितों की उम्र लगभग 20 वर्ष है। नशे की लत के चलते आरोपितों  को पैसों की आवश्यकता थी। इसी कारण उस रात उन्होंने निर्माणाधीन मकान में सो रहे मजदूरों को लूटने की योजना बनाई। आरोपित जब मकान में घुसे तो वहां पर मौजूद मजदूरों की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपितों को पकड़ने की कोशिश की। आरोपितों  ने निर्माणाधीन मकान में पड़े हथौड़े व चाकू से मजदूरों पर हमला करके उन्हे बुरी तरह घायल कर दिया और उनसे करीब ₹2000 और तीनों के मोबाइल छीन कर मौके से फरार हो गए। आरोपितों के खिलाफ इससे पहले भी स्नैचिंग, लड़ाई झगड़े, मारपीट सहित 3-3 मुकदमे दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपितों  को आज अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपितों  के कब्जे से वारदात में प्रयोग हथौड़ा, चाकू तथा लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद : राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में कार्यरत इंस्पेक्टर -सुरेंद्र सिंह को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से नवाजा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 34 आईएएस एवं दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

विकास चौधरी की हत्या में शामिल और फरीदाबाद व गुरुग्राम के पुलिस से 25 -25 हजार के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया-वीडियो में सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x