Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 300 की शर्त पर आरोपित क्रिकेट मैच हार गया और कर दी लॉ स्टूडेंट राहुल की हत्या और दोस्त रिंकू ने कर ली आत्महत्या -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:लॉ स्टूडेंट राहुल हत्याकांड में आज डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम हरिओम उर्फ़ रितेश,प्रताप व आशीष हैं ये तीनों आरोपित मृतक राहुल गांव सागर पुर, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद के रहने वाले हैं, राहुल के हत्या का कारण क्रिकेट मैच में हुए हार का बदला लेने व रंजिशन एक साजिश के तहत की गई थी। यह सनसनीखेज वारदात 31 -1 जनवरी, नए साल–2022 की रात को अंजाम दिया गया था।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतक राहुल के पिता धर्मराज ने बताया कि वह गांव सागर पुर, बल्लभगढ़, का निवासी है। गत 1 जनवरी शाम को उनका बेटा राहुल आरोपित हरिओम से मिलने गया था। राहुल के साथ उसका दोस्त रिंकू तथा अन्य 2-3 दोस्त भी उसके साथ गए थे। उसके पश्चात लगभग सांय 6 बजे उन्हें सूचना मिली कि सागरपुर- सुनपेड़ रोड पर 8-10 लड़कों ने उनके बेटे राहुल व उसके दोस्तों को घेर रखा है और उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। धर्मराज अपने भतीजों सहित जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा की आरोपित उसके बेटे राहुल और उस के दोस्तों के साथ मारपीट कर रहे थे। आरोपित हरिओम ने चाकू के साथ राहुल पर कई वार किए। जब राहुल के पिता ने वहां पहुंचकर शोर मचाया तो सभी आरोपित राहुल को जान से मारने की धमकी देकर घटनास्थल से फरार हो गए। राहुल को ऊंचा गांव स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे सर्वोदय अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। आरोपितों के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले की गंभीरता को देखते पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों इस केस की आगे की कार्रवाई डीएलएफ क्राइम को सौंपी थी। और इस मामले में क्राइम ब्रांच, डीएलएफ ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपित प्रताप और आशीष को गत 2 जनवरी को अरेस्ट किया था। आरोपितों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें आरोपितों ने अपने साथी मुख्यारोपी हरिओम के बारे में पुलिस को जानकारी दी जिसकी सूचना के आधार पर कल वीरवार को आरोपित हरिओम को पलवल से अरेस्ट किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लगभग 2 साल पहले राहुल और हरिओम के बीच गोवर्धन के दिन झगड़ा हो गया था जिसके चलते इनमें आपसी रंजिश चल रही थी। गत 26 दिसंबर को राहुल और आरोपित हरिओम की टीम के बीच 300 रुपए की शर्त लगाकर क्रिकेट का मैच हुआ था जिसमें हरिओम हार गया। आरोपित हरिओम ने योजना के तहत राहुल को पैसे देने के बहाने सुनपेड़ रोड पर बुलाया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें राहुल की मृत्यु हो गई। राहुल के दोस्त रिंकू को भी इस हमले में गंभीर चोटें आई थी जिसने अपने दोस्त राहुल की मृत्यु होने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी थी उनका कहना हैं कि क्राइम ब्रांच जिला प्रभारी अनिल की टीम ने आज आरोपित हरिओम को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जिसमें इस वारदात में शामिल अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ की जाएगी एवं वारदात में प्रयोग चाकू तथा कपड़े बरामद किए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद की अध्यक्षता में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के संबंध में बैठक हुई

Ajit Sinha

फरीदाबाद में जमकर बरसे बदरा,सड़के हुई जलमग्न।

Ajit Sinha

कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य योगेश डबरा की 5 करोड़ रूपए की 36 दुकानें पुलिस ने किया सीज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x